इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर की बेटी का सिगरेट पीते वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने वाले 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने लंबी जांच की. इसके बाद प्रकरण दर्ज किया. युवती ने वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले दो लोगों की बातों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी. मामला 5 माह पहले का है, सिलिकॉन सिटी में रहने वाली एक डॉक्टर की बेटी गुनगुन की खुदखुशी के मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. आरोपियों ने गुनगुन के कुछ फोटो और वीडियो खींचकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी थी. इससे डरकर गुनगुन ने खुदकुशी कर ली थी,राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार डॉ. कृष्णा की बेटी हिरणनय्या उर्फ गुनगुन निवासी सिलीकान सिटी ने 5 महीने पहले फांसी लगा ली थी. मामले में जांच की तो पता लगा कि उसके साथ ही कोचिंग में पढ़ने वाले हर्षवर्धन और शीतल ने उसे प्रताड़ित कर रखा था. उनके सिगरेट पीते हुए कुछ फोटो और वीडियो उन्होंने खींच लिए थे,वहीं फोटो और वीडियो वह परिवार वालों को देने और वायरल करने की धमकी दे रहे थे. इसकी वजह से गुनगुन परेशान थी. इन लोगों की बातों से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने 5 महीने की जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया है।
