इंदौर के अहिल्याश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश के 69 सीएम राइज स्कूलों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इस दौरान स्कूली शिक्षा मंत्री इंद्र परमार कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर तुलसीराम सिलावट इंदौर सांसद शंकर लालवानी इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित स्कूल शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे बच्चों को संबोधित करते हुए शिवराज ने पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी अव्वल आने का वादा लिया। उन्होंने कहा कि बहुत उम्मीद और विश्वास के साथ सीएम राइज स्कूल ला रहे हैं। शिक्षक साथियों से निवेदन है कि इसे नौकरी नहीं साधना समझें। पूर्ण समर्पण के साथ पढ़ा कर खुद को गुरु साबित करें।
बच्चों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आपको हमेशा अच्छे काम करना है। मन लगाकर पढ़ाई करना है। नशे से दूर रहना है। नशे का कारोबार करने वालों पर तुम्हारा मामा बुलडोजर चलवा देगा। नशे के कारोबारियों के घरों पर बुलडोजर चलता रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 12वीं में मैरिट में आने वाले बच्चों को सरकार की ओर से लैपटॉप दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों से स्वामी विवेकानंद के द्वारा कही गई एक बात को संदर्भ की तरह लेते हुए कहा कि, स्वामी जी ने कहा था, मनुष्य केवल हाड़-मांस नहीं, ईश्वर का अंश है। वो जो ठान ले वो कर सकता है। हम कुछ बन कर दिखाएंगे, कुछ कर दिखाएंगे। प्रत्येक बच्चे में क्षमता है। केवल लगन की जरुरत है। उठो और आगे बढ़ो। मनुष्य जैसा सोचता है, वैसा बन जाता है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भी सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने जाता था लेकिन वहां बिछाने के लिए टाट पट्टी भी नहीं होती थी जिसके चलते हम घर से खाद का बोरा लेकर जाते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बच्चों के लिए आधुनिक शिक्षा को लेकर काम कर रही है इसी के तहत हमने बच्चों को सीएमएस स्कूल के माध्यम से आधुनिक लेबोरेटरी पुस्तकालय खेलकूद के लिए ग्राउंड आधुनिक भवन आधुनिक क्लासेस देने के ऊपर काम कर रहे हैं
