
ग्वालियर। 21.10.2022। विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसमें दो हथियार रखे हुए दिखाई दे रहे थे। दिनांक 21.10.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि वायरल वीडियो क्लिप बनाने वाले युवक को अवैध हथियार के साथ टावर वाला मैदान श्रीराम कॉलोनी के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र वर्धमान को क्राईम ब्रांच व थाना जनकगंज पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त वायरल वीडियो को बनाने वाले युवक की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री मुनीश राजौरिया के मार्गदर्शन मंे थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी जनकगंज श्री निरी0 आलोक परिहार द्वारा क्राईम ब्रांच एवं थाना पुलिस बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान टावर वाला मैदान श्रीराम कॉलोनी में भेजा गया। पुलिस टीम को उक्त स्थान पर मुखबिर के बताये हुलिया का युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख उक्त युवक ने भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवक की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उसके पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड सहित मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक के विरूद्ध थाना जनकगंज में 865/2022 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे वायरल किये गये वीडियो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त वायरल वीडियो को बनाने वाले युवक को पकड़ने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी जनकगंज निरी0 आलोक परिहार क्राइम ब्रांच टीम- सउनि राजकुमार राजावत, प्रआर0 जितेन्द्र तोमर, घनश्याम जाट, आर0 विद्याचरण, विकास सिंह, नवीन पाराशर थाना जनकगंज टीम- उनि रोहित चौधरी, आर0 नरेन्द्र तोंगर की सराहनीय भूमिका रही।
