MP में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 500 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
सिंधिया के समर्थन से नाराज कांग्रेस पार्टी ने अपने 64 कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है. मप्र में कमलनाथ सरकार पर संकट के बीच कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
सिंधिया के समर्थन से नाराज कांग्रेस पार्टी ने अपने 64 कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है.
मप्र में कमलनाथ सरकार पर संकट के बीच कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Sindhiya) समर्थक 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress workers) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
ग्वालियर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जारी राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब ग्वालियर में कांग्रेस को लेकर एक बुड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Sindhiya) समर्थक 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress workers) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसी बीच ये भी खबर है कि सिंधिया के समर्थन से नाराज कांग्रेस पार्टी ने अपने 64 कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है.उधर सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के भाई ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की है. इस याचिका के तहत विधायक मनोज चौधरी के भाई बलराम चौधरी ने अपने भाई को अवैध तरीके से बेंगलुरु में रखने का आरोप लगाया है. याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि वह इस मामले में दखल दे. इससे पहले विधायक मनोज चौधरी के पिता ने इसी तरह का आरोप लगाया था. दरअसल, उनके पिता कांग्रेस के 2 मंत्रियों के साथ बेंगलुरू पहुंचे हुए थे. इस दौरान उनसे धक्का मुक्की की खबरें आई थी. लेकिन इस दौरान वहां विधायक मनोज चौधरी के पिता भी वहां मौजूद थे. विधायक के पिता ने पुलिस पर बेटे से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया. बता दें, मनोज चौधरी हाट पिपल्या से विधायक हैं.#BREAKING500 से ज्यादा कांग्रेसियों ने दिए हैं इस्तीफे pic.twitter.com/3AEsBYDrMy
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) March 17, 2020
बता दें कि कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते 11 मार्च को आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्हें भगवा पटका पहनाया गया था. इस दौरान नड्डा ने ग्वालियर राजवंश के ‘महाराज’ का अभिनंदन किया तो वहीं सिंधिया ने नड्डा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया था. बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के करीब एक घंटे बाद ही उन्हें पार्टी ने राज्यसभा का टिकट देने का ऐलान कर दिया था. इसके साथ ही खबर यह भी है कि सिंधिया को केंद्र की नरेंद्र मोदी कैबिनेट में अहम जगह मिल सकती है.ये भी पढ़ें: – मास्क, सैनिटाइज़र के साथ धरने पर बैठे हैं जनरल-ओबीसी कर्मचारी
चार धाम यात्राः पड़ सकता है Coronavirus का असर? पर्यटन कारोबारियों को चिंता
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 17, 2020, 8:27 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 14 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 14 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 2 दिन पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 2 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 9 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 9 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 9 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 9 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 9 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 11 दिन पहले