प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मिनी मुंबई कहे जाने वाली शहर इंदौर में लगातार आपरेशन प्रहार के माध्यम से अपराधियो की कमर थोड़ी जा रही है गुरुवार को इंदौर नगर निगम दवरा तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक रिकार्डधारी दो भाइयों के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही की है इंदौर निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया की मनीष निर्गुडे व लला निर्गुडे दोनों के अलग अलग थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज है ओर दोनों भाई आदतन अपराधी है पुलिस के दवरा मिली सूचना पर जब इनके मकान की जानकारी खंगाली गई तो इनके दवरा बिना किसी स्वीकृति के 1500 स्क्वेयर फिट में अवैध निर्माण बनाया गया था जिसे नगर की टीम ने ध्वस्त करने की कार्यवाही की है गोरतलम्ब है कि इंदौर शहर में लगातार आदतन अपराधियो पर नकेल कसते हुवे जहा पुलिस बदमाशो को हवालात में पहुचा रही है वही इंदौर नगर निगम बदमाशो दवरा अर्जित अवैध सम्पतियों को ध्वस्त कर उनके उपर आर्थिक कमर तोड़ने का काम कर रही है
