जिहाद के नाम पर अराजकता फैलाने वाले व महिलाओं का शोषण करने वाले अपराधियों के विरुद्ध आंदोलन एवं उनको संरक्षण प्रदान करने वाले सोए हुए प्रशासन के विरुद्ध सेना हिंदवी स्वराज ने रीगल तिराहे पर जंगी प्रदर्शन किया प्रदर्शन मैं हजारों की संख्या में सेना हिंदवी स्वराज के सैनिक उपस्थित थे और इस दौरान हिंदवी सेना के सैनिकों ने जमकर नारेबाज़ी करते हुए ऐसे अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग साथ ही ऐसे आरोपियों के अवैध निर्माण ध्वस्त और आरोपियों को फाँसी देने की भी मांग की , हिंदवी सेना का आरोप है कि अपराधी अपराध कर खुलेआम शहर में घूम रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसे मामले में ऐसे आरोपियों की अग्रिम ज़मानत भी हो गई है यह पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही का ही नतीजा है साथ ही हिंदवी स्वराज द्वारा इंदौर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास अवैध कॉलोनी कटने का भी मामला उठाया सेना हिंदवी स्वराज ने कहा की अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास अवैध निर्माण होने से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया है जब हमारा एयरपोर्ट ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो इंदौर की जनता कैसे सुरक्षित रहेगी इंदौर एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर मकानों का निर्माण हो गया है ऐसे में भविष्य में किसी भी आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए इन मकानों के जरिए आतंकवादी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में घुसकर कोई भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है साथ ही सेना हिंदवी स्वराज द्वारा आदि पुरुष फिल्म को लेकर भी विरोध जताया सेना हिंदवी स्वराज ने कहा इंदौर के किसी भी सिनेमाघर में इस फिल्म को किसी भी स्थिति में चलने नहीं दिया जाएगा क्योंकि उक्त फिल्म में हिंदू देवी देवताओं को गलत वस्त्र पहनाकर व उनका इस्लामिक फिल्मांकन किया गया होने से देवी-देवताओं का अपमान किया गया है जिससे समस्त हिंदू जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है
फ़िलहाल पुलिस की ओर से समस्त मामले में आश्वासन दिया गया है कि संबंधित पूरे मामलो में गंभीरता से जाँच के बाद सख़्त कार्यवाही की जावेगी फ़िलहाल हिंदवी सेना ने 30 दिन के अंदर कार्यवाही के लिए निवेदन किया है सेना हिन्दवी स्वराज द्वारा दिए गए ज्ञापन को मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों ने लेते हुए पूरा मामला पुलिस कमिशनर के संज्ञान में देने की बात कही
