ग्वालियर सायबर क्राईम सेल ने युवती के खाते से आठ लाख रूपये निकालने वाले दो ठगो को किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 15.10.2022।
ग्वालियर।15.10.2022। विगत दिनों एक युवती द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के समक्ष एक शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखे से ओटीपी मांगकर युवती की नेट बैकिंग चालू कर एक लाख रूपये निकाले जाने एवं युवती के नाम पर सात लाख रूपये का लोन लेकर उसके अपने खाते में ट्रांसफर किये जाने की शिकायत की। युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया को उक्त शिकायत की जांच क्राईम ब्रांच की सायबर क्राईम टीम से कराते हुए उक्त ठगों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध के निर्देशानुसार कार्य करते हुए थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 नरेश गिल द्वारा उक्त शिकायत पर से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए क्राईम ब्रांच की सायबर क्राईम टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना क्राईम ब्रांच की सायबर क्राईम टीम को ज्ञात हुआ कि युवती के खाते से निकाले गये रूपये कोलकाता(प0बंगाल) के एक खाता धारक के खाते में ट्रांसफर किये गये है। उक्त सूचना पर से सायबर क्राईम टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एक टीम को कोलकाता(प0बंगाल) के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा कोलकाता(प0बंगाल) पहुंचकर आठ दिवस तक आरोपियों की तलाश की गई तद्उपरांत पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गयेे आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह मूलतः बिहार के रहने वाले है व काफी समय से कलकत्ता में रह रहे है। दोनो आरोपीगणो की कलकत्ता व बैरकपुर में ऑनलाइन कियोस्क की दुकाने है। उक्त दोनों आरोपीगण फ्रॉड के जरिये ट्रांसफर की गई राशि को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर अन्य आरोपीगणों को उपलब्ध कराया करते थे। उक्त आरोपीगणों की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा उनके पास 31 डेविट कार्ड व क्रेडिट कार्ड, आठ मोबाइल फोन, क्यूआर कोड स्कैनर, थम्ब इम्प्रेशन मशीन, कार्ड स्वैप मशीन, 17,000 रुपये नगद को बरामद किया जाकर विधिवत् जप्त किया गया। क्राईम ब्रांच की सायबर क्राईम टीम द्वारा दोनों आरोपियों के बैंक खातो के स्टेटमेंट्स का अवलोकन किया जा रहा है साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरियादिया से बिना वैरीफिकेशन किये बिना उनको लोन किस प्रकार स्वीकृत किया गया। इस संबंध में भी दोनों आरोपियों से पूछताछ की जारही है।
ज्ञात हो कि विगत दिनों फरियादिया द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के समक्ष उपस्थित होकर एक शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था। जिसमें उसने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रोटेक्शन स्कीम व लोन स्कीम के नाम पर ओटीपी लेकर खाते से आठ लाख रूपये निकाले जाना उल्लेख किया गया था। फरियादिया द्वारा बताया गया था कि उक्त व्यक्तियों द्वारा उसके बैंक खाते के जरिये लोन निकाल कर उसके अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया गया। इस पर से एसपी ग्वालियर के निर्देश पर क्राईम ब्रांच की सायबर क्राईम सेल द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 53/22 धारा 420 भादवि 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया था।
जप्त मशरूकाः 31 डेविट कार्ड व क्रेडिट कार्ड, आठ मोबाइल फोन, क्यूआर कोड स्कैनर, थम्ब इम्प्रेशन मशीन, कार्ड स्वैप मशीन, 17 हजार रुपये नगद।
सराहनीय भूमिकाः उक्त ठगों को पकड़ने में क्राईम ब्रांच की निरी0 वर्षा सिंह, उनि0 धर्मेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह राजपूत, कीर्ति अजमेरिया, प्रआर0 भगवती सोलंकी, आर0 सुमित सिंह भदौरिया, श्याम मिश्रा, शिवशंकर शर्मा, ओमशंकर सोनी, गौरव पवार, सुनील शर्मा, नवीन पाराशर, कपिल पाठक, आकाश पाण्डे, मआर0 सुनीता कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले