मिलावटखोर सावधान! शुद्ध के लिए युद्ध में सड़क पर उतरे मंत्री और हज़ारों योद्धा
मिलावट के ख़िलाफ कमलनाथ सरकार का मार्च मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में 19 जुलाई ये मिलावट खोरों (Adulteration) के ख़िलाफ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है.
मिलावट के ख़िलाफ कमलनाथ सरकार का मार्च
मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में 19 जुलाई ये मिलावट खोरों (Adulteration) के ख़िलाफ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है. खान-पान में मिलावट करने वाले 30 से ज्यादा कारोबारियों के खिलाफ प्रदेश में अब तक रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है. 87 मामलों में FIR दर्ज की गईं
भोपाल. माफिया (Mafia) और मिलावटखोरों (Adulteration) के ख़िलाफ कमलनाथ सरकार (kamalnath government) अब सड़क पर उतर आयी है. भोपाल में शुद्ध के लिए युद्ध (War for the pure) के नारे के साथ हज़ारों लोगों ने मार्च किया. इनका नेतृत्व खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और विधि विधायी मंत्री पी सी शर्मा कर रहे थे.मिलावटखोरों के ख़िलाफ कमलनाथ सरकार युद्ध तेज़ हो गया है. पिछले कई महीनों से जारी छापों और कार्रवाई के बाद आज भोपाल में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान और आगे बढ़ा. मिलावटखोरों-भारत छोड़ो के नारे के साथ जुलूस निकाला गया. इसमें हज़ारों लोगों का काफ़िला निकाला. मंत्री तुलसी सिलावट और विधि मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में भोपाल के रोशनपुरा चौराहे से मार्च शुरू हुआ जो लाल परेड ग्राउंड पर ख़त्म हुआ.मुख्यमंत्री की सख़्त हिदायत
मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में खाद्य पदार्थो की शुद्धता के लिए अभी तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. ये मार्च भी उसी का हिस्सा है. सरकार के इस अभियान को जनता का ज़बरदस्त समर्थन मिला. सुबह से हज़ारों लोग इसमें शामिल होने पहुंचना शुरू हो गए थे. दावा किया जा रहा है कि मार्च में 15 हज़ार लोग शामिल हुए. स्वास्थ्य मंत्री सिलावट का कहना है कि प्रदेश की जनता को शुद्ध आहार मिले इसके लिए कमलनाथ सरकार पूरी तरह से संकल्पित है. ये अभियान 12 महीने चलता रहेगा.मंत्री का कहना है बीजेपी सरकार में सिर्फ त्योहार के सीजन में खाद्य पदार्थो की जांच का अभियान चलाया जाता था. लेकिन हमारा अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लोग पूरे प्रदेश में खाद्य पदार्थ शुद्धता का मानक नहीं अपना लेते.VVIP ने किया मार्च
इस मार्च में समाज प्रदेश की रिटा. मुख्य सचिव और समाज सेवी निर्मला बुच, पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी, डॉक्टर, सामाजिक संगठनों के लोग अफसर, नेता और बड़ी संख्या में आम जनता शामिल हुई. मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, सरकार का मिशन प्रदेश को माफियामुक्त बनाना है. मिलावटखोर भी सेहत से खिलवाड़ करने वाले माफिया हैं. उन्हें अब किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.इस अभियान को आज जनता का सहयोग मिला है.जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को सरकार छोड़ेगी नहीं.शुद्ध के लिए युद्धमध्य प्रदेश में 19 जुलाई ये मिलावट खोरों के ख़िलाफ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है. खान-पान में मिलावट करने वाले 30 से ज्यादा कारोबारियों के खिलाफ प्रदेश में अब तक रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है. 87 मामलों में FIR दर्ज की गईं.इसमें दूध, दुग्ध से बने उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थ पान मसाला सहित कुल 6,463 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं. राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में इनमें से 1,484 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है. इसमें से 491 नमूने अमानक औऱ 112 नमूने गलत पाए गए.फल विक्रेताओं पर कार्रवाई
सिंथेटिक दूध और इससे बने उत्पादों का कारोबार करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान शुरू करने के कुछ दिन बाद ही मध्यप्रदेश सरकार ने केमिकल से फल पकाने वाले व्यवसायियों की ओर रुख़ किया. साग-सब्जियों को ताज़ा एवं बढिय़ा दिखाने के लिए उन पर नुकसानदायक लेप और इंजेक्शन लगाने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ भी मोर्चा खोला है.
ये भी पढ़ें-सांची दूध में मिलावट कर रहे थे मिलावटखोर, पुलिस को देख टैंकर छोड़कर भागे आरोपीBJP के ‘माननीय’ बोले-जो जिन्ना की चाल चलेगा उसे पाकिस्तान जाना पड़ेगा…
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: December 15, 2019, 1:04 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 6 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 9 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 9 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले