ब्रिटेन में वित्त मंत्री को हटाने की उठी मांग:कई सांसद बोले- नहीं हटाया तो बगावत होगी; ऋषि सुनक कम बैक की चली मुहिम
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री लिज ट्रस पद संभालने के तीन हफ्ते बाद ही आर्थिक मोर्चे पर पस्त नजर आ रही हैं। ट्रस सरकार का मिनी बजट महंगाई पर काबू पाने में विफल साबित हो रहा है।
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री लिज ट्रस पद संभालने के तीन हफ्ते बाद ही आर्थिक मोर्चे पर पस्त नजर आ रही हैं। ट्रस सरकार का मिनी बजट महंगाई पर काबू पाने में विफल साबित हो रहा है। ट्रस को अपनी ही पार्टी के सांसदों का विरोध झेलना पड़ रहा है। कई सांसदों ने अल्टीमेटम दिया है कि वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग को हटाया नहीं गया तो PM को बगावत झेलनी पड़ेगी।
ट्रस को अपनी ही पार्टी के सांसदों का विरोध झेलना पड़ रहा है। कई सांसदों ने वित्त मंत्री को हटाने की मांग की है।
ऋषि सुनक कम बैक की चली मुहिम
ब्रिटिश संसद का सत्र 11 अक्टूबर से होगा। बेकाबू महंगाई के चलते सोशल मीडिया पर लोग पूर्व वित्त मंत्री और भारतवंशी सांसद ऋषि सुनक कम बैक के वीडियो शेयर कर रहे हैं। लोगों में सबसे ज्यादा इस बात का गुस्सा है कि PM रेस की डिबेट में सुनक ने ट्रस की आर्थिक नीतियों को लेकर जो आशंकाएं जताई थीं, वो सही साबित हो रही हैं।
ऋषि नीति: वेट एंड वॉच, पार्टी की बैठक से किनारा
PM पद के चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी के मेंबरों की वोटिंग में हारने वाले ऋषि सुनक फिलहाल वेट एंड वॉच की नीति अपनाए हुए हैं। सुनक ने अक्टूबर में होने पार्टी कंजरवेटिव पार्टी की सालाना बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। सुनक ने सार्वजनिक बयानों से किनारा कर दिया है। सुनक ने आखिरी ट्वीट 8 सितंबर को किया था। माना जा रहा है कि सुनक समर्थकों के साथ रणनीति में जुटे हैं।
क्योंकि, सुनक के पास ट्रस से ज्यादा सांसदों का समर्थन है। सांसदों की फाइनल वोटिंग में सुनक को कंजरवेटिव पार्टी के 137 जबकि ट्रस को 113 सांसदों के वोट मिले थे।
सुनक की आशंकाएं जो अब सही साबित हो रही हैं
टैक्स में कटौती और सेंट्रल बैंक से लोन लेने की ट्रस नीति यानी ट्रसोनोमिक्स परी कथा के समान है।
नतीजा: मिनी बजट में ट्रस सरकार ने टैक्स कटौती की, लेकिन मिडिल क्लास को 19% जबकि अमीरों को 45% तक की छूट दे दी गई।
महंगाई से राहत के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। सरकार को अपने विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने होंगे।
नतीजा: ऐसा हुआ नहीं, अब ब्रिटिश पाउंड डॉलर के मुकाबले 50 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। सेंट्रल बैंक को देनदारियां चुकानी पड़ रहीं।
ब्रिटेन में सियासत तेज, अब आगे क्या हो सकता है
- ट्रस के खिलाफ कंजरवेटिव पार्टी के ही सांसद अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। इसकी संभावना इसलिए ज्यादा है, क्योंकि सुनक के पास ज्यादा सांसद हैं।
- ब्रिटेन की संसद में प्रमुख विपक्षी दल लेबर पार्टी भी अविश्वास प्रस्ताव लगा सकती है, क्योंकि लेबर पार्टी की लोकप्रियता ट्रस के PM बनने के बाद 17%बढ़ी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
