चुनावी तैयारियों को लेकर जेपी नड्डा की प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक
नई दिल्ली । भाजपा मुख्यालय में जेपी नड्डा सभी प्रदेशों के प्रभारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे हैं । बैठक में प्रदेशों के सह प्रभारी भी मौजूद हैं।

नई दिल्ली । भाजपा मुख्यालय में जेपी नड्डा सभी प्रदेशों के प्रभारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे हैं । बैठक में प्रदेशों के सह प्रभारी भी मौजूद हैं। इस बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन की तैयारियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश भर में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में संगठनात्मक दृष्टिकोण से पार्टी संगठन के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की रणनीति को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान नड्डा खासतौर से लोक सभा प्रवास योजना की भी समीक्षा करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष के अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव, पार्टी राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग एवं विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, ओम माथुर, लक्ष्मी कांत वाजपेयी, विनोद सोनकर, संबित पात्रा, हरीश द्विवेदी, नितिन नवीन और ऋतुराज सिन्हा सहित तमाम राज्यों के प्रभारी बैठक में मौजूद हैं।
आपको बता दें कि, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इसी महीने नौ सितंबर को विभिन्न राज्यों के प्रभारियों में बड़ा फेरबदल करते हुए कई पूर्व मुख्यमंत्रियों और पार्टी के दिग्गज नेताओं को विभिन्न राज्यों का प्रभारी बनाया था। प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्ति के बाद मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में चल रही यह बैठक पहली बड़ी बैठक है जिसमें आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा होनी है।
नौ सितंबर को नियुक्त होने वाले नए प्रभारियों में से ज्यादातर अपने-अपने प्रभार वाले राज्यों का दौरा कर चुके हैं और इस बैठक में सभी प्रभारी अपने-अपने राज्यों की रिपोर्ट भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे। इसके अलावा जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक भी अलग से बुलाई है जिसमें भविष्य की रणनीति और पार्टी के कार्यक्रमों पर मुहर लगाई जानी है।
दरअसल, 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव तक भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक्सटेंशन मिल सकता है। इसके साथ ही भाजपा अब पूरी तरह से लोक सभा और आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस वर्ष के आखिर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरी बार चुनाव जीत कर भाजपा प्रदेश से जुड़े मिथक को बदलना चाहती है तो वहीं अपने सबसे मजबूत गढ़ गुजरात में इस बार शानदार जीत हासिल करना चाहती है।
अगले वर्ष यानी 2023 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में विधान सभा चुनाव होने हैं। जिन राज्यों में भाजपा अभी सत्ता में है, उन राज्यों की सत्ता बरकरार रखने के साथ-साथ भाजपा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना चाहती है वहीं तेलंगाना में भी टीआरएस सरकार को हराने की रणनीति पर काम कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 मिनट पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले