देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

रूस छोड़कर भाग रहे रिजर्व फौजी:पुतिन ने की थी यूक्रेन में लाखों सैनिक तैनात करने की घोषणा; युद्ध से बचने के लिए छिप रहे फौजी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही देश में घिर गए हैं। पुतिन ने यूक्रेन के चार इलाकों में 3 लाख रिजर्व सैनिक तैनात करने की घोषणा की। इस आदेश के बाद रिजर्व फौजी देश छोड़कर भाग रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi23 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही देश में घिर गए हैं। पुतिन ने यूक्रेन के चार इलाकों में 3 लाख रिजर्व सैनिक तैनात करने की घोषणा की। इस आदेश के बाद रिजर्व फौजी देश छोड़कर भाग रहे हैं। शीर्ष कमांडर भी रिजर्व फौजियों की तैनाती पर बंटे हुए हैं। रूस के कई शहरों के एयरपोर्ट, बस और रेलवे स्टेशन पर देश छोड़ने वाले रिजर्व फौजियों की भीड़ जमा है।

फौजी घर के फ्रिज में जा छिपे
टिकटों के रेट कई गुना बढ़ गए हैं। रिजर्व फौजियों को मिलिट्री बेस पर लाने के लिए बसों को उनके घरों पर भेजा जा रहा है। कई रिजर्व फौजी घर के फ्रिज में जा छिपे। उन्हें जबरदस्ती निकाला जा रहा है। रूस में मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग सहित 10 शहरों में प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने कई शहरों में प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई और हवाई फायरिंग भी की। लगभग 3 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई और हवाई फायरिंग भी की। लगभग 3 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। रूसी पुलिस प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए वहां से हटाती हुई दिखी।
  • रिजर्व फौजी फिनलैंड, जॉर्जिया, मोनटेनिग्रो और तुर्की भाग रहे हैं। इन देशों में रूसियों को वीसा की जरूरत नहीं है।
  • फिनलैंड में रूसियों की एंट्री को रोकने के लिए बॉर्डर पर 15 हजार अतिरिक्त सिक्योरिटी गार्ड लगाए।
  • रूसी रिजर्व फौजियों के परिवारों को परेशान किया जा रहा है। उनके परिवार भी दूसरे शहरों में चले गए हैं।

‘बूचड़खाने भेज दो, यूक्रेन के मोर्चे पर नहीं जाएंगे’

युद्ध गलत, हम नहीं जाएंगे: प्रदर्शन में रिजर्व फौजी नारे लगा रहे हैं कि हमें चाहे बूचड़खाने भेज दो, लेकिन यूक्रेन के मोर्चे पर नहीं जाएंगे। युद्ध गलत है।

इनकार को अपराध घोषित किया: पुतिन ने मंगलवार को ही संसद से बिल पास करवा लिया, जिसमें मोर्चे पर जाने से इनकार पर जेल की सजा का प्रावधान किया है।

हमारे भाई दूसरों को नहीं मारेंगे: रूसी महिलाओं का कहना है कि उनके भाई और पिता दूसरों के भाई और पिता को नहीं मारेंगे। यूक्रेन नहीं जाने देंगे।

रक्षामंत्री का दंभ कायम: रिजर्व फौजियों की ‘बगावत’ के बीच रूसी रक्षा मंत्री का दावा है कि उनके पास 2.5 करोड़ रिजर्व हैं, हमने तो 3 लाख ही बुलाए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 1 दिन पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 1 दिन पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 1 दिन पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 1 दिन पहलेजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाईMadhyaPradeshजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 1 दिन पहलेदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभीIndia Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 1 दिन पहलेकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवालIndia Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 1 दिन पहले
↑