देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

ED की मांग के बाद कोर्ट ने ट्रांसफर की सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका, अब ये जज करेंगे सुनवाई

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के केस में आरोप में गिरफ्तार जेल में बंद हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को स्पेशल CBI जज विकास ढुल के पास ट्रांसफर कर दिया है.

Abhishek Raghuvanshi23 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के केस में आरोप में गिरफ्तार जेल में बंद हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को स्पेशल CBI जज विकास ढुल के पास ट्रांसफर कर दिया है. दरअसल, ED ने मांग की थी कि सत्येंद्र जैन की ज़मानत याचिका को स्पेशल CBI गीतांजलि गोयल की कोर्ट से दूसरे जज के पास ट्रांसफर कर दिया जाए. इस पर कोर्ट ने सहमति जता दी है.

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट के जिला जज ने मामले को स्पेशल CBI जज विकास ढुल के पास ट्रांसफर कर दिया है. अब जज विकास दुल सतेंद्र जैन की जमानत के मामले की सुनवाई करेंगे. 
राऊज एवन्यू कोर्ट आज दोपहर 2 बजे मामले में अहम सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई पहले विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल कर रही थीं.

दरअसल, 27 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी. जैन के वकील कपिल सिब्बल ने जमानत के पक्ष में दलील देते हुए कहा था कि अब उनको जेल में रखने की कोई वजह नहीं है. सत्येंद्र जैन की गवाही पूरी हो चुकी है. वह कई महीने से जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. अब उन्हें जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत दी जाए. कोर्ट सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को जमानत दे चुकी है. 

सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई को गिरफ्तार किया था. 57 साल के सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी की ओर से छापेमारी के दौरान करीब 2.85 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और सोने के 133 सिक्के बरामद किए जाने का दावा किया था.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 1 दिन पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 1 दिन पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 1 दिन पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 1 दिन पहलेजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाईMadhyaPradeshजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 1 दिन पहलेदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभीIndia Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 1 दिन पहलेकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवालIndia Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 1 दिन पहले
↑