इन्दौर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो कि पेशी से जेल जाने दौरान हथकड़ी से हाथ निकाल कर डीआरपी लाइन से ऑटो रिक्शा से कूद कर फरार हो गया था
दरसअल पूरी घटना इन्दौर के द्वारकापुरी
थाने की है जहा कुछ महीने पहले आरोपी राहुल सिकरवार को लूट के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार था। वही द्वारकापुरी पुलिस द्वारा आरोपी राहुल को कोर्ट में पेश किया था जहा से कोर्ट ने आरोपी राहुल को जेल भेजने के आदेश कर दिए थे वही आरोपी राहुल को सेंट्रल जेल ले जाते समय डी.आर.पी. लाइन दरगाह चौराहे के पास हथकड़ी से हाथ खिसकाते हुए ई–रिक्शा से कूदकर हुआ था फरार हो गया था वही क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, थाना द्वारकापुरी के अपराध धारा 392, 356, 379 के प्रकरण में जेल से फरार आरोपी इन्दौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में छुप कर फरारी काट रहा है जिस पर इन्दौर क्राइम की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए एमजी रोड पुलिस को सौंप दिया है वही पकड़ा गया आरोपी राहुल पर कई थांनो में मारपीट और हत्या जैसे संघीन मामले दर्ज है
