इंदौर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है फिर एक बार चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर का है यहां के रहने वाले फरियादी मनोहर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जब उनकी पत्नी खाटू श्याम मंदिर गई थी और बेटा अपने काम पर गया था और खुद भी ऑटो चलाते हैं तो यह घर पर ताला लगा कर मार्केट चले गए थे जब वापस घर लौटे तो घर का ताला टूटा हो ना पाया अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था चोरी की शंका होने पर फरियादी ने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस के मुताबिक चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया है और घर में रखे सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हुए हैं शिकायत के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों की तलाश की जा रही है।
