महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इण्डियन स्वच्छता लीग के तहत इनक्रेडिबल इंदौरी टीम की लॉन्चिंग
इनक्रेडिबल इंदौरीस टीम द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक करेंगे स्वच्छता के लिए जागरूकशहर के पर्यटक स्थल को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री बनाएंगे इंदौर दिनांक 7 सितंबर 2022।
- इनक्रेडिबल इंदौरीस टीम द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक करेंगे स्वच्छता के लिए जागरूक
- शहर के पर्यटक स्थल को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री बनाएंगे
इंदौर दिनांक 7 सितंबर 2022।इन्दौर शहर में स्वच्छ अमृत महोत्सव 2022 के तहत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इण्डियन स्वच्छता लीग मैं इंदौर शहर के टूरिस्ट क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आज महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंक्रेडिबल इंदौर टीम की 56 दुकान परिसर में लॉन्चिंग की गई, इस अवसर पर इनक्रेडिबल कैप्टन के रूप में वेंकटेश राजशेखर अय्यर को कप्तान चयनित किया गया एवं महापौर जी द्वारा कैप्टन केप भी पहनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ल, महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, पूर्व पार्षद संतोष गौर महेश जोशी, अप्पर आयुक्त संदीप सोनी, एच एम एस प्रमुख सन प्रीत सिंह, गोपाल जगताप, 56 दुकान एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय वायु दिवस के अवसर पर महापौर एवं अन्य अतिथियों द्वारा 56 दुकान के भट्टी फ्री मार्केट होने पर 56 दुकान एसोसिएशन के श्री गुंजन शर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं मेमन तो देख कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार इंदौर के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए माननीय महापौर जी के आवाहन पर इंदौर में बनाए जा रहे अहिल्या वन को विकसित करने में सहयोगी संस्थाएं आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक एवं यंग इंडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं में मेमोटो देकर सम्मान किया गया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत देशभर में इंडियन स्वच्छता अली का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में इंदौर की इंक्रेडिबल इंदौरी टीम की लॉन्चिंग की गई है जिसमें कैप्टन वेंकटेश अय्यर को चयनित किया गया है। इंडियन स्वच्छता लीग के तहत इंदौर के टूरिस्ट प्लेस को कैसे और बेहतर बनाया जाए, और के टूरिस्ट प्लेस को किस तरह से बेहतर एवं आकर्षित बनाया जाए, इसमें इंदौर की भागीदारी के लिए आज लॉन्चिंग कार्यक्रम किया गया है।
महापौर भार्गव ने शहर के युवाओं से अपील की है कि इंडियन प्रीमियर लीग के तहत इंदौर के लिए बनाई गई इंक्रेडिबल इंदौरी टीम में अपना रजिस्ट्रेशन करें और इस अभियान को सफल बनावे। इंदौर ने जिस प्रकार स्वच्छता में कदम बढ़ाया है उसी प्रकार इंदौर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री शहर एवं टूरिस्ट प्लेस के लिए कार्य करेगा।
स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि स्वच्छता गतिविधियों और कचरा मुक्त शहरों के लिए नागरिकों की जिम्मेदारी बढ़ाने वाली श गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छ अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिसमें दिनांक 17 सितंबर को युवाओं की रैंलियों का आयोजन जाएगा।
इस आयोजन की प्रमुख गतिविधि दिनांक 17 सितंबर को पर्यटन स्थलों पर युवाओं के सहयोग से रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसका उददेष्य नगरीय क्षेत्रों में युवाओं के सहयोग से कचरा मुक्त शहरों के निर्माण हेतु जन जागरूकता रैलियों/कार्यक्रमों के माध्यम से संवहनीय जिम्मेदारी का वातावरण निर्माण तथा नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना है।
इस अवसर पर हमें आधिक से अधिक युवाओं को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है. क्योंकि अब विषय सिर्फ स्वच्छता का नहीं है, उसे निरंतर बनाये रखने का है।
भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि इंदौर परम आलिया की कृपा है और इंदौरी जो उठाते हैं वह कर कर रहते हैं इंदौर जिस प्रकार स्वच्छता में 5 बार नंबर वन स्वच्छ शहर रहा है छठी बार भी इंदौर स्वच्छता में नंबर वन शहर रहेगा।
इनक्रेडिबल इंदौर इस टीम के कैप्टन वेंकटेश अय्यर ने कहा कि जिस जोश के साथ में खेल मैदान में क्रिकेट खेलता हूं उसी जोश के साथ देश की सबसे स्वच्छ सिटी इंदौर के लिए भी कार्य करूंगा मुझे गर्व है कि मैं इंदौर में रहता हूं और जिस प्रकार खेल के मैदान में बाउंड्री पर छक्का मारता हूं उसी प्रकार से इंदौर के इनक्रेडिबल टीम के लिए कार्य करूंगा।
अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि इण्डियन स्वच्छता लीग सेवा दिवस के अन्तर्गत इन्दौर शहर में आयोजित की जा रही जो कि दिनांक 17/09/2022 के दिन युवाओं को आवाहन किया जायेगा। जिससे की दो लाख से अधिक युवा इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे जो हमारे समस्त टूरिस्ट स्थान पर सिंगल यूज प्लस्टिक फ्री स्थान घेषित करने में मदद करेंगे। वह जगह जगह जाकर लोगों को प्रोत्साहित करेंगे ओर उनसे प्रण लेंगे की वो सिंगल यूज प्लस्टिक का उपयोग नही करेंगे ओर दिनांक 17/09/2022 को हमारे समस्त टूरिस्ट स्थान 1000 मी. की दूरी पर सिंगल यूज प्लस्टिक फ्री होंगे। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिये इन्दौर नगर निगम द्वारा तीन प्रमुख टीम बनाई जावेगी, जिसमें प्रमुख रूप से हमारे सफाई दरोगा एक टीम को लीड करेंगे और उसी तरह से जो हमारी दूसरी टीम मीडिया के सदस्य को लीड करेंगे। तीसरी टीम सोशल मीडिया तीनों टीम को हमारे शहर के माननीय जनप्रतिनिधि सभी टीमों का हिस्सा होंगे ओर में आशा करता हूँ की हमारी टीम बहुत अच्छे से इस केम्पयन को चलायेगी ओर हमारे शहर को स्वच्छ ओर सुन्दर बनाने में सभी युवा सहयोग प्रदान करेंगे।।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
