देवास। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले (Dewas district) में मृत गाय को अमानवीय तरीके से ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले जाने का वीडियो (VIDEO) सामने आया है। वीडियो आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है।
दरअसल, देवास के खतेगांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ग्रामीण एक मृत गाय के शव को सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। मानवता को शर्मसार करने वाले इस दृश्य को वहां से गुजर रहें किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो खतेगांव- कन्नौद रोड़ का है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ ग्रामीण गाय के शव को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटते हुए ले जा रहे है।
