टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, मुंबई के पास सड़क हादसे में गई जान
Cyrus Mistry Death in Road Accident: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है. एक सड़क हादसे के चलते उनका निधन हुआ है. मुंबई के पास पालघर में यह सड़क हादसा हुआ है.

Cyrus Mistry Death in Road Accident: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है. एक सड़क हादसे के चलते उनका निधन हुआ है. मुंबई के पास पालघर में यह सड़क हादसा हुआ है. दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई.
उन्होंने बताया कि हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ जब मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. घटना सूर्या नदी पर बने पुल की है. कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए. सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाला साहेब पाटिल (डीसीपी, ठाणे) ने बताया कि यह एक सामान्य सड़क हादसा ही नजर आ रहा है. उनकी कार डिवाइडर से टकराई थी. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए. मिस्त्री के साथ कार में मौजूद एक और व्यक्ति की मौत हुई है.
मोदी बोले- सुनकर स्तब्ध हूं
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वह एक होनहार बिजनेस लीडर थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे. उनका निधन कॉमर्स और इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा, “साइरस मिस्त्री न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योग जगत में एक युवा, उज्ज्वल और भविष्यवादी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था. एक कुशल उद्यमी का निधन हो गया है. यह न केवल राजमिस्त्री के परिवार के लिए बल्कि देश के औद्योगिक जगत के लिए भी एक बड़ी क्षति है. उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 5 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले