सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पर लोग जल्द कर सकेंगे चहलकदमी, PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। सेंट्रल विस्टा परियोजना (Central Vista Project) का एक प्रमुख हिस्सा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) (विजय चौक से इंडिया गेट तक के राजपथ के दोनों ओर का क्षेत्र) अब पूरी तरह तैयार है।

नई दिल्ली। सेंट्रल विस्टा परियोजना (Central Vista Project) का एक प्रमुख हिस्सा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) (विजय चौक से इंडिया गेट तक के राजपथ के दोनों ओर का क्षेत्र) अब पूरी तरह तैयार है। पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) में राज्यवार पकवान के स्टॉल, चारों ओर हरियाली वाला लाल ग्रेनाइट युक्त पैदल पथ, बिक्री क्षेत्र (वेंडिंग जोन), पार्किंग स्थल और चौबीसों घंटे सुरक्षा जैसी विशेषता यहां दिखेंगी। हालांकि, लोगों को एक चीज की कमी खलेगी कि इंडिया गेट से मान सिंह रोड (India Gate to Man Singh Road) तक के उद्यान क्षेत्र में भोजन करने की अनुमति नहीं होगी।
केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आठ सितंबर की शाम को अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे। यह खंड 20 महीने बाद जनता के लिए खुलेगा। उद्घाटन के दिन आगंतुकों को इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक जाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वे शेष भाग का उपयोग कर सकते हैं। पूरे खंड को नौ सितंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
सीपीडब्ल्यूडी ने पांच बिक्री क्षेत्र स्थापित किए हैं, जहां प्रत्येक क्षेत्र में 40 विक्रेताओं को अनुमति दी जाएगी। योजना के अनुसार उन्हें उद्यान क्षेत्र में आगंतुकों को अपना सामान बेचने की अनुमति नहीं होगी। इंडिया गेट के पास दो ब्लॉक होंगे और प्रत्येक ब्लॉक में आठ दुकानें होंगी, कुछ राज्यों ने अपने पकवान स्टॉल लगाने में रुचि दिखाई है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आइसक्रीम की गाड़ियों को केवल बिक्री क्षेत्र में ही अनुमति दी जाएगी। चोरी रोकने और नई स्थापित सुविधाओं को नुकसान न पहुंचने देने के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्ड की भारी संख्या में तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
पुनर्विकास के तहत कुल नहर क्षेत्र की 19 एकड़ भूमि का जीर्णोद्धार किया गया है। पूरे खंड पर 16 पुल हैं। दो नहरों में नौका विहार की अनुमति होगी (एक कृषि भवन के पास और दूसरा वाणिज्य भवन के पास)। पूरे क्षेत्र में लाल ग्रेनाइट से बनी 422 बेंच हैं। 900 से अधिक प्रकाश स्तंभ हैं। आठ सविधा खंड व चार पैदल यात्री अंडरपास बनाए गए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले