देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 14 बार पढ़ी गई

बाइडेन ने ट्रम्प को बताया डेमोक्रेसी के लिए खतरा:US प्रेसिडेंट बोले- ट्रम्प लोकतंत्र के दुश्मन हैं, लोगों के अधिकार छीनना चाहते हैं

अमेरिका में 8 नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन के पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प पर हमला बोला है। बाइडेन ने कहा कि ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी देश के लिए खतरा हैं।

Abhishek Raghuvanshi2 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका में 8 नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन के पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प पर हमला बोला है। बाइडेन ने कहा कि ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी देश के लिए खतरा हैं।

बाइडेन ने कहा- ट्रम्प और उनके समर्थक अमेरिकी डेमोक्रेसी के दुश्मन हैं। उनके रहते देश में लोकतंत्र की गारंटी नहीं है। वो देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। वे एक ऐसा अमेरिका बनाना चाहते हैं, जहां लोगों के पास न तो निजता का अधिकार होगा और न ही किसी अन्य तरह का कोई अधिकार होगा।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- हमारे देश में आज बहुत कुछ ऐसा हा रहा है, जो सामान्य नहीं है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- हमारे देश में आज बहुत कुछ ऐसा हा रहा है, जो सामान्य नहीं है।

इक्वालिटी पर हमला हो रहा
फिलाडेल्फिया के पेनसिल्वेनिया में एक स्पीच के दौरान जो बाइडेन ने कहा- लंबे समय से हमने खुद को आश्वस्त किया है कि अमेरिकी लोकतंत्र की गारंटी है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने ट्रम्प की ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ विचारधारा का सपोर्ट करने वालों की भी निंदा की। उन्होंने कहा- समानता और लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हमें आवाज उठानी होगी। लोकतंत्र को बचाना होगा।

राजनीतिक हिंसा की निंदा की
बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में पॉलिटिकल वायलेंस की जगह नहीं है। उनका इशारा पिछले साल हुई कैपिटल हिंसा की तरफ था। अमेरिका में 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने हमला कर दिया था। वे ट्रम्प की हार से नाराज थे। इसे राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश माना गया था।

मिड टर्म इलेक्शन की प्राइमरी में पिछड़े बाइडेन
नवंबर में होने वाले चुनाव की प्राइमरी मई में हुई। अमेरिकी चुनाव में प्राइमरी के दौरान दोनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार जनता के बीच जाते हैं और लोकप्रियता के आधार पर फिर अपनी ही पार्टी में उम्मीदवारी पाते हैं। सर्वे में राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी से पिछड़ रही है।

सर्वे में अलग-अलग मुद्दों पर डेमोक्रेटिक पार्टी को 44% लोगों का समर्थन मिला, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 47% लोगों का समर्थन हासिल हुआ। लोगों की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति सबसे बड़ी नाराजगी बढ़ती महंगाई है। 41% लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई पर काबू पाने में रिपब्लिकन पार्टी बेहतर साबित होगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 48 मिनट पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
↑