डी गैंग पर 90 लाख इनाम:NIA ने पहली बार सभी की ताजा फोटो जारी की, पर दाऊद की वही पुरानी तस्वीर मिली
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दाऊद इब्राहिम और डी कंपनी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने का ऐलान किया है। NIA ने गुरुवार को इनामी राशि की लिस्ट जारी की। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दाऊद इब्राहिम और डी कंपनी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने का ऐलान किया है। NIA ने गुरुवार को इनामी राशि की लिस्ट जारी की। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया है। इसके अलावा छोटा शकील की जानकारी देने पर 20 लाख इनाम की घोषणा की गई है।
लिस्ट में दाऊद, छोटा शकील, अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और टाइगर मेमन का नाम है। ऐसा पहली बार है कि NIA ने सार्वजनिक तौर पर इतने बड़े इनाम का ऐलान किया है। खास बात ये भी है कि पहली बार इन लोगों की पुरानी और नई तस्वीरें एक साथ जारी की गई हैं। हालांकि दाऊद की नई फोटो नहीं है। उसकी वही फोटो जारी की गई है, जो 1993 मुंबई धमाकों के बाद कई सरकारी एजेंसियों ने जारी की थी।
NIA को मुंबई में ड्रग्स और अवैध प्रॉपर्टी के जरिए टेरर फंडिंग के सबूत मिले हैं। इसके पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सिंडिकेट काम कर रहा है। ISI की मदद से आतंक का नया मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है।
NIA की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद गैंग के लोग पाकिस्तान के सपोर्ट वाले आतंकी संगठनों तक फंड पहुंचा रहे हैं। इस वजह से मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में फिरौती, सट्टेबाजी, बिल्डरों को धमकी और ड्रग्स का कारोबार बढ़ा है
पहले गृह मंत्रालय ने नहीं बताई थी इनाम की राशि
शॉर्ट फिल्में बनाने वाले प्रोड्यूसर उल्हास पी. रेवंकर ने साल 2016 में गृह मंत्रालय में एक RTI दायर कर दाऊद और उसके गैंग के सदस्यों पर जारी इनाम की राशि बताने की मांग की थी। तब गृह मंत्रालय ने जवाब दिया था- ‘ऐसी कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।’ इस जवाब से रेवंकर संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने चीफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन ऑफिसर को अपील कर दी। हालांकि उनका भी कोई जवाब नहीं मिला था।
RTI के कुछ और सवाल यह थे
- भगोड़े आतंकियों की सूचना देने के लिए भारत के किसी भी मंत्रालय ने अब तक अधिकतम कितने का इनाम रखा है?
- मोस्टवांटेड 10 आतंकियों की लिस्ट दीजिए, जिन पर 1990 से 2015 के बीच किसी भी मंत्रालय ने कोई इनाम रखा हो?
- क्या इनाम की रकम टैक्स फ्री होती है? यदि नहीं तो फिर इनाम की उस रकम में से टैक्स कितना काटा जाता है?
- आतंकियों की सूचना देने वाले आम आदमी को किस तरह से सुरक्षा दी जाती है?
गृह मंत्रालय ने क्या कहा था?
आरटीआई 6 सितंबर 2015 को दायर की गई थी। जवाब मिला 15 सितंबर को। इस पर गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एमए गणपति ने कहा था कि उन्होंने 30 नवंबर 2015 को ऑनलाइन दायर की गई रेवंकर की अपील देखी है और उनका मूल RTI आवेदन भी देखा है, लेकिन जवाब में कहा गया कि ऑफिसर ने कहा था कि जिस ऑफिस के वह CPIO हैं, उसमें यह सूचना उपलब्ध नहीं है।
UN ने भी दाऊद पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा
यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने 2003 में दाऊद इब्राहिम पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था। दाऊद के अलावा लश्कर चीफ हाफिज सइद, जैश चीफ मौलाना मसूद अजहर, हिज्बुल मुजाहिदीन फाउंडर सैयद सलाहुद्दीन और अब्दुल रऊफ असगर भी भारत की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 मिनट पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले