इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है आरोपी की तलाश की जा रही है।
मामला इंदौर चंदन नगर थाना क्षेत्र का है यहां के पंच मूर्ति नगर में रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाला योग आए दिन उसे घर में घुसकर छेड़छाड़ कर परेशान करता है कई बार समझाने के बावजूद भी वह नहीं मान रहा है परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
