इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में धूमधाम से 10 दिन गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है प्रथम दिन भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी पहुंचे
.दरअसल उन्होंने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की बता दे इस बार खजराना गणेश को तकरीबन रोजाना 11 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा और इस बार गणेश उत्सव के दस दिनों तक तकरीबन सवा लाख लड्डुओं का भोग भगवान गणेश को लगाया जाएगा साथ ही गणेश चतुर्थी को देखते हुए खजराना गणेश प्रबंधक ने खास तैयारियां की हुई है बता दे गणेश चतुर्थी के दिन और 10 दिन उत्सव में भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए इंदौर शहर के साथ ही आसपास के शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं अतः उनको किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो इसके लिए उज्जैन के महाकाल भगवान की तर्ज पर भगवान खजराना गणेश के दर्शन को लेकर व्यवस्था की गई है और वही 10 दिन उत्सव को देखते हुए खजराना गणेश का आकर्षक श्रंगार भी किया गया है इस बार भगवान गणेश को तकरीबन 2 करोड़ से अधिक के स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया है जिसमें सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य आभूषण शामिल है साथ ही प्रत्येक दिन अलग अलग तरह का श्रृंगार भी भगवान गणेश का किया जाएगा
