इंदौर। मीडिया सीरीज सीजन 3 का सफल आयोजन संपन्न हुआ स्पर्धा के अंतिम दिन फाइनल में पत्रकारों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश जी विजयवर्गीय पहुंचे कैलाश जी ने विजेता पत्रकारों को पुरस्कृत किया व इतने अच्छे आयोजन के लिए आयोजको को बढ़ाई भी दी , आयोजन का शुभारंभ 27 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार संजय लुणावत व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया था । श्री लुणावत ने कहां की इस भागती दौडती पत्रकारिता की लाइन में साथियों को फिट रहने के लिए स्पोर्ट्स जरूरी है। दीपक कर्दम की यह मीडिया सीरीज वाकई तारीफ के काबिल है। साथियों को ध्यान में रखकर स्पोर्ट्स गतिविधियां वे लगातार कराते रहते। जो एक अच्छी पहल है।खेल आपको फिट एंड फाईन रखने का सबसे अच्छा तरीका है।हमेशा कुछ न कुछ फिजिकल एक्टीविटी करते रहे।यही शुभकामनाएं। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्य्क्ष अरविंद तिवारी ने कहां यह एक शानदार आयोजन है।साथी पत्रकारों ने इसमे बढ चढकर हिस्सेदारी की है। दीपक की इस खेल गतिविधियों से सभी साथी लाभान्वित होते है। खेल का जीवन में बहुत महत्व है।यह हमे स्वस्थ रखती है।
वरिष्ठ पत्रकार सहारा समय प्रमुख सुदेश तिवारी ने कहा हमारे कई साथी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे है। दोडती भागती जिंदगी में इस तरह के आयोजनो में पत्रकारों को एक अच्छा माहोल मिलता हे मीडिया सीरीज में कई पत्रकार बैडमिंटन कोर्ट में अपने हाथ आजमा रहे है। इस दौरान धर्मेश यशलहा, बबलू पाठक,लक्ष्मीकांत पंडित, विजय रागरेकर, मो.रफीक, हेमंत शर्मा, राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस दौरान भाजपा नगर अध्य्क्ष गौरव रणदीवे इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व उपाधक्ष अमित सोनी महासचिव हेमंत शर्मा कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी , एमआईसीसी सदस्य राजेश उदावत,मनीष शर्मा, पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार , सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने इस मीडिया सीरीज की प्रशंसा की।शहर में पत्रकार साथियों को बैडमिंटन कोर्ट में उतारने का जिम्मा इंदौर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने उठाया है। कर्दम पिछले कई वर्षों से मीडिया साथियों के लिए खेल प्रतियोगिता करते आ रहे है। यह आयोजन 27 अगस्त से 29 अगस्त 2022 सोमवार तक संपन्न हुआ बैडमिंटन कोर्ट, जिम्नेशियम हॉल तक्षशिला परिसर ,Davv खंडवा रोड , इंदौर पर यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमे
प्रथम पुरस्कार : 21000/- एवं ट्राफी
द्वितीय पुरस्कार : 11000/- एवं ट्राफी
साथ ही प्रत्येक पराजित होने वाले खिलाड़ी को भी आकर्षक पुरस्कार दिया गया।
यह स्पर्धा इंदौर प्रेस क्लब सदस्य एवं पत्रकारों के लिए रखी गई थी। स्पर्धा में प्रवेश पूर्ण तह निशुल्क रखा गया था।
