लव जिहाद अंकिता हत्याकांड: जलाई गई बेटी को इंसाफ दिलाने के विरोध में लगातार दूसरे दिन बंद रहा दुमका
लव जिहाद अंकिता हत्याकांड को लेकर झारखंड में दुमका (Dumka) से लेकर रांची (Ranchi) तक जनाक्रोश का उबाल है. दुमका शहर दूसरे दिन भी बंद है. लोग अंकिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.
लव जिहाद अंकिता हत्याकांड को लेकर झारखंड में दुमका (Dumka) से लेकर रांची (Ranchi) तक जनाक्रोश का उबाल है. दुमका शहर दूसरे दिन भी बंद है. लोग अंकिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.
12वीं की छात्रा अंकिता पर पेट्रोल छिड़ककर जला डालने की घटना पर झारखंड (Jharkhand) में दुमका (Dumka) से लेकर रांची (Ranchi) तक जनाक्रोश का उबाल है. बुरी तरह झुलसी अंकिता रांची (Ranchi) के रिम्स में 5 दिनों तक संघर्ष करती रही और शनिवार की देर रात उसने आखिरी सांस ली. सोमवार सुबह भारी गम और गुस्से के बीच दुमका में उसका अंतिम संस्कार किया गया. इस वारदात के विरोध में झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर दूसरे दिन भी बंद है. अंकिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला शाहरुख अब जेल में है, लेकिन लोग उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इस कांड को लेकर अभियान चल रहा है. ट्विटर पर ‘अंकिता हम शमिंर्दा हैं’ का हैशटैग ट्रेंड कर रहा है.
हत्यारे को फांसी देने की मांग
सोमवार सुबह दुमका के जरूआडीह मोहल्ले से अंकिता की अंतिम यात्रा पुलिस के भारी पहरे के बीच निकली. अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल रहे, जो अंकिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे थे. उसके दादा अनिल सिंह ने मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं. पिता, भाई और परिजन दहाडें मारकर रोने लगे. अंतिम यात्रा में जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला और एसपी अंबर लकड़ भी मौजूद रहे. लोग इस बात पर भी गुस्से में हैं कि अंकिता जब अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही थी, तब सरकार के किसी नुमाइंदे ने उसकी और उसके परिजनों की सुध नहीं ली. अंकिता की मौत के पहले उसके बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि उसे जलाने वाला शाहरुख जेल गया है तो इसके बाद उसके लोग मेरे घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

शहर में तनाव
अंकिता की मौत की खबर रविवार को दुमका पहुंची तो जनाक्रोश उबल पड़ा. हजारों लोग सड़कों पर उतर आए. दुमका शहर स्वत: बंद हो गया सात ही दुमका-भागलपुर रोड को 3 घंटे तक जाम रखा गया. दूसरे दिन सोमवार को भी शहर में तनाव है. इसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. इधर, दुमका के डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आग्रह किया जाएगा.
जानें पूरी घटना
बता दें कि, दुमका के जरुआडीह मोहल्ले की रहने वाली अंकिता को उसी मोहल्ले में रहने वाला शाहरुख नाम का युवक पिछले कुछ महीनों से परेशान कर रहा था. उसने उसका मोबाइल नंबर कहीं से हासिल कर लिया था और उसे फोन पर बात करने और शादी के लिए दबाव डाल रहा था. अंकिता ने घरवालों ने एक बार शाहरुख को समझाया भी था, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं. बीती 22 अगस्त की रात उसने अंकिता को फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी और कुछ ही घंटे बाद मंगलवार सुबह 5 जब घर के सभी लोग सो रहे थे, तभी शाहरुख ने कमरे में अकेली सो रही अंकिता पर खिड़की के जरिए पेट्रोल छिड़का और उसके बाद आग लगा दी. जलती हुई अंकिता ने शोर मचाया तो घर के लोग जागे. उसने खिड़की से शाहरुख को पेट्रोल का केन लेकर भागते हुए देखा. तत्काल पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने शाहरुख को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले