
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार दोपहर 3 बजे इंदौर आए। वे पहले सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, पूर्व विधायक जीतू जिराती आदि ने उनकी अगवानी की। महापौर ने उनका पगड़ी पहनाकर अभिवादन किया। शर्मा यहां एक घंटा रुककर पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. विष्णुप्रसाद शुक्ला की शोक सभा में शामिल होने पहुंचे।
