
हीरानगर इलाके की भोलनाथ कॉलोनी में किराये से रहने वाले संजय पुत्र तेज यादव ने शनिवार रात शराब के नशे में तीन बाइक में आग लगा दी। बताया जाता है कि आरोपी रात में शराब पीकर घर पहुंचा था। यहां मकान मालिक पुरुषोत्तम शर्मा ने उसे इस बात को लेकर टोका था। बाद में आरोपी गुस्से में आया और गाड़ियों में आग लगाकर खुद को घर की बाथरूम में बंद कर लिया। आसपास के लोगों ने गाड़ियों से आग बुझाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
