The Dream Hub कंपनी की एजेंसी दिलवाने और आयुर्वेदिक दवाओं,कास्मेटिक, इलेक्ट्रिकल्स,फिटनेस के प्रोडक्ट, के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही।
थाना खजराना क्षेत्र के पीपल चोंक रहवासी इलाक़े में दूसरी मंज़िल पर किराये के फ्लेट में संचालित कंपनी के ऑफिस में इंचार्ज सहित 08 आरोपी गिरफ्तार।

- थाना खजराना क्षेत्र के पीपल चोंक रहवासी इलाक़े में दूसरी मंज़िल पर किराये के फ्लेट में संचालित कंपनी के ऑफिस में इंचार्ज सहित 08 आरोपी गिरफ्तार।
- आवेदक को झूठे विश्वास मे लेकर फर्जी कॉल सेंटर की ठग गैंग (जिसमें युवतियाँ भी शामिल है), के द्वारा फर्जी डीलरशिप एजेंसी दिलाने और उस पर अधिक कमिशन देने के नाम पर पैसे अपने अकाउंट में डलवाकर नही देते थे प्रोडक्ट, और करते थे ठगी।
- कंपनी में किसी भी कर्मचारी को नही मिलती थी सैलेरी सिर्फ कस्टमर से प्राप्त राशि का 35 परसेंट लेते थे कंपनी से ।
- युवतियां एवं पुरूष अपने फर्जी नाम का उपयोग करते थे, कॉलिंग करने के लिए ।
- मास्टर कंप्यूटर कोचिंग क्लास की आड़ में चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर ।
- आरोपियों ने पूछताछ में एजेंसी दिलवाने एवं आयुर्वेदिक दवाइयों के प्रोडक्ट देने के नाम से कई व्यक्तियों से लाखों रुपए लेकर ठगी करना किया स्वीकार।
- आरोपियों से 18 मोबाइल, 07 कंप्यूटर्स सिस्टम एवं 02 ATM card व अन्य सामग्री बरामद।
- आरोपियों से ठगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसमे अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना है।
इंदौर -दिनांक 17 अगस्त 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले आरपियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(क्राइम) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु क्राइम ब्रांच फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है ।
इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर में तमिलनाड़ू के आवेदक जे. दिलीप कुमार जैन पिता बी. जालमचंद निवासी 1/266 बिग स्ट्रीट करंबटुर जिला तिरूवल्लूर, तमिलनाड़ू द्वारा धोखाधडी संबंधी शिकायत की थी जिसकी जांच पुलिस उपायुक्त (अपराध) निमिष अग्रवाल के निर्देशन में फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल से कराई गई और आवेदक से फ्राड की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की गई, जिसमे ज्ञात हुआ कि आवेदक को the dream hub कंपनी की फर्जी डीलरशीप एजेंसी दिलवाने एवं उसके प्रोडक्ट को खरीदने के लिए कस्टमर उपलब्ध करवाने का बोलकर तथा प्रोडक्ट की अधिक डिमांड ज्यादा होने की झुठी बाते बोलकर कस्टमर से और 50 हजार रूपयें की डिमांड की गई तथा आवेदक को 15 हजार का एक्स्ट्रा प्रॉफिट होने का तथा प्रति माह 50-60 हजार रूपये का लाभ होने प्रलोभन भी दिया गया । आवेदक से 54,200/– रू लेकर कोई प्रोडक्ट नहीं दिया और न ही कंपनी की डीलरशीप दी गई, आवेदक से कंपनी के द्वारा ठगी कर रिफण्ड करने का भी झांसा दिया गया किंतु आवेदक को रूपयें रिफण्ड भी नही किये गये और कंपनी के कॉलिंग मोबाइल नंबर भी बंद कर लिये गये ।
जिस पर क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आवेदक से फर्जी कंपनी के बैंक खाते व अन्य जानकारी लेकर जांच कर क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना खजारान पुलिस को साथ लेकर खजराना थाना क्षेत्र के योगराज पाटीदार पिता श्यासुंदर पाटीदर की मल्टी में फ्लेट नंबर 201, 659,पीपलचौक खजराना इंदौर पर स्थित The Dream Hub कंपनी पर छापा मारकर कार्यवाही करते हुए पाया कि ठग द्वारा फ्लेट में कम्प्युटर कोचिंग क्लास की आड़ में फर्जी कंपनी का संचालन कर रहे । पूछताछ पर आरोपी (1). उमेश सिंह चौहान पिता संतोष सिंह चौहान पता महादेव तोतला नगर, ईस्ट पार्क अपार्टमेंट,इंदौर, कंपनी के संचालक एवं पार्टनर, (2). अंबरीश कक्के पिता सोमनाथ कक्के पंजाबी पता 407,मिड टाउन प्लाजा माणिक बाग रोड़, इंदौर, कंपनी के संचालक एवं पार्टनर), (3). अनिल शर्मा पिता स्व. रामचंद्र स्वरूप शर्मा पता वार्ड नंबर 14, म.न.35 कृष्णपुरम कॉलोनी झांसी तिराहा, शिवपुरी हाल मुकाम म.नं. 90,बिजली नगर बिचोली हाप्सी इंदौर, तथा पांच महिलायें कंपनी में कार्य करना पाये गये । आरोपियों से विस्तृत *पूछताछ करते आरोपीयो के द्वारा थाना खजराना क्षेत्र- में सितंबर 2021 से ऑफिस से संचालित The Dream Hub कंपनी का कॉल सेंटर जहां से कंपनी के नाम से मोबाइल नंबर 8962110401, 8962639841, 8962556971 से कॉल के द्वारा ग्राहकों से संपर्क कर उन्हे पार्ट टाइम अपने घर के आस–पास के एरिया बिजनेस कंपनी की डीलरशिप एजेंसी दिलाने एवं प्रोडक्ट भी कंपनी के कस्टमर को बेचने का बोलकर उनको प्रत्येक प्रोडक्ट डिलीवरी पर 01 हजार रुपए का प्रॉफिट होकर दिन में 2 से 3 कस्टमर देने के नाम पर झूठे विश्वास में लेकर कई आवेदकों से पैसे ऑनलाइन पेमेंट कंपनी के फेडरल बैंक खाता क्रमांक 21420200008188 IFSC CODE FDRL0002142 तथा कर्नाटिका बैंक खाता क्रमांक 352200010093701 IFSC CODE KARB000352, में ट्रांसफर करवाकर उन्हे कस्टमर एवं प्रोडक्ट्स नहीं भेजते हुए, ठगी करना स्वीकार किया हैं।
आरोपी युवतियां एवं पुरूष अपने फर्जी नाम से कनिका सिंह, नेहा शर्मा, ईश पटेल, निधि शर्मा, रिया, रोहित शर्मा, धनराज सिंह, और समीर नाम का उपयोग कॉलिंग करने के लिए करते थे ।
आरोपियों से 18 मोबाइल फोन, कंप्यूटर्स एवं ठगी के शिकार ग्राहकों की लिस्ट जिनमे लाखों का हिसाब किताब सहित अन्य सामग्री बरामद कर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना खजराना में धारा 420,406,409,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले