आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में योग पर्यावरण संदेश समिति इंदौर द्वारा समाज को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए योग समागम एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया तिरंगा यात्रा में बच्चों ने महापुरुषों का भेष धारण किया हुआ था तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें देश भक्ति के तरानों पर नन्हे बच्चों ने प्रस्तुति दी इसके बाद योग पर्यावरण संदेश समिति इंदौर द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए करे योग रहे निरोग विषय पर आवश्यक चर्चा की गई योग पर्यावरण समिति इंदौर की संरक्षक पूर्व महापौर डॉ उमा शशि शर्मा ने बताया इंदौर नीम परिवार द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह से लोगो को योग के प्रति जागरूक करने का आयोजन किया जाता है यह आयोजन का 15 वा वर्ष है
