इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के दौरान एमवाई अस्पताल में अधेड़ की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है।
मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है जहां सुनील नामक अधेड़ अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था उसी दौरान अमृत पैलेस होटल के सामने किसी अज्ञात वाहन द्वारा अधेड़ को टक्कर मार दी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया गया जहां आज उसकी मौत हो गई राजेंद्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है।
