इंदौर क्राइम ब्रांच और एमआईजी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ को लेकर दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है जिनके पास से 135 ग्राम चरस बरामद की गई है दोनों ही आरोपी जेल से छूटने के बाद चरस तस्करी का काम कर रहे थे।
दरअसल ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच लगातार अवैध मादक पदार्थ को लेकर तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एमआइजी थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चरस की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी अंकित और साजिद से 135 ग्राम चरस बरामद की गई है आरोपी मंदसौर से चरस लाख इंदौर में तस्करी करते थे पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले ही आरोपी जेल से छूटे थे और फिर चरस तस्करी करने लगे फिलहाल दोनों ही आरोपियों से पूछताछ जारी है वहीं इनके अन्य और साथियों की भी तलाश में पुलिस जुटी है दोनों ही अपराधियों पर पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
