महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग के मामले में पुलिस अब तक किसी भी नतीजे पर पहुंचना ही पाई है लेकिन पुलिस का दावा है कि अज्ञात रूप से हुई शिकायत के बाद वह लगातार साथ इकट्ठा कर रही है और जल्द ही इस मामले में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी।
दरअसल मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग के मामले में गोपनीय शिकायत की गई थी जिसको लेकर के पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया था जिसके बाद प्रबंधक सहित कॉलेज मैं टीचर और स्टाफ को नोटिस दिया गया था अब लगभग कई स्टूडेंट्स से पूछताछ और प्रबंधक के बयान सहित कई जानकारियां एकत्रित पुलिस ने की है लेकिन अब तक पुलिस किसी भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है वहीं पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस पूरे मामले में नामजद आरोपियों का खुलासा किया जाएगा और वैधानिक रूप से दोषियों को सजा दिलाई जाएगी हालांकि अभी मामला इन्वेस्टिगेशन में है और अभी कई बयान होना बाकी है इसलिए कई चीजें मीडिया के सामने नहीं रखी गई है वही एम जी एम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग नाम सामने आने के बाद कैसे छूटे गोपनीय रूप से पुलिस को अपनी समस्याएं बता रहे हैं।
