उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद शिंदे गुट में हुए शामिल
महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने के बाद अब शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है. ठाणे नगर निगम भी अब शिवसेना के हाथ से फिसल गई है. दरअसल, यहां शिवसेना के 67 में से 66 पार्षद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं.
महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने के बाद अब शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है. ठाणे नगर निगम भी अब शिवसेना के हाथ से फिसल गई है. दरअसल, यहां शिवसेना के 67 में से 66 पार्षद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं.
शिवसेना के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि सभी 66 शिवसेना पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की थी. मुंबई नगर निगम के बाद ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र की दूसरी सबसे अहम और बड़ी निगम है

ठाणे से शिंदे ने की थी राजनीति की शुरुआत
एकनाथ शिंदे की ठाणे में मजबूत पकड़ मानी जाती है. उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत भी यही से की थी. उन्होंने 1997 में ठाणे नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव जीता था. 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता भी रहे. इसके बाद 2002 में वे दूसरी बार ठाणे से निगम पार्षद बने. एकनाथ शिंदे 2004 में ठाणे विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे. इसके बाद वे 2009, 2014 और 2019 में ठाणे की कोपरी पछपाखडी सीट से चुनाव जीते.
शिवसेना से बगावत कर बने सीएम
एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानपरिषद के चुनाव नतीजों के बाद बगावत कर दी थी. वे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ सूरत पहुंचे. यहां से वे गुवाहाटी पहुंचे. यहां शिवसेना के और बागी विधायक भी उनके खेमे में पहुंच गए. शिवसेना में टूट के चलते उद्धव के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई. इसके बाद एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से राज्य के सीएम बने हैं. वहीं, देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम हैं. एकनाथ शिंदे के खेमे में 50 विधायक हैं. इनमें शिवसेना के विधायक और निर्दलीय विधायक शामिल हैं.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Mumbaiमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का! 12 दिन पहले
India Newsपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलान 20 दिन पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 25 दिन पहले
India NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 25 दिन पहले
India News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 25 दिन पहले
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 57 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 95 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 445 दिन पहले