इंदौर में लव जिहाद की शिकार हुई लॉ स्टूडेंट:सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी के लिए ले गया महाराष्ट्र,अकोला में छोड़ गया अकेला
इंदौर में लसूड़िया के बाद मल्हारगंज इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां समुदाय विशेष के युवक ने लॉ की पढ़ाई कर रही लड़की को गलत नाम बताकर पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया।
इंदौर में लसूड़िया के बाद मल्हारगंज इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां समुदाय विशेष के युवक ने लॉ की पढ़ाई कर रही लड़की को गलत नाम बताकर पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। लड़की को खंडवा और महाराष्ट्र के अकोला में अपने साथ एक महीने से भी ज्यादा समय तक रखा। इसके बाद इंदौर के ब्राह्मण समाज ने पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए कमिश्नर हरिनारायण चारी से मुलाकात की। इसके बाद लड़की को 24 घंटे के अंदर अकोला से बरामद कर लिया गया।
समाज ने युवती को ढूंढ़ कर लाने वाले को 51 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की जानकारी उनके सामने नहीं आ पाई है। मंगलवार सुबह युवती को लेकर आई टीम ने उसे फिलहाल परिवार के सुपुर्द किया है। बाद में उसकी काउंसिलिंग कर आरोपी की जानकारी ली जाएगी।
मां ने दर्ज कराई थी अपहरण शिकायत
मल्हारगंज थाने की एसआई रेखा यादव के मुताबिक 29 अप्रैल को जनता कॉलोनी में रहने वाली एक महिला उनके पास आई थी। महिला ने बताया था कि उसकी 22 साल की बेटी का सोहेल खान निवासी चंदन नगर अपहरण कर साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी। लड़की ने कुछ दिन बाद अपनी मां से मोबाइल पर संपर्क किया और घर आने की बात कही। जिसके बाद वह मां के लगातार संपर्क में थी, लेकिन घर आने की बात पर मां को टालती रही। पुलिस ने लड़की के मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह महाराष्ट्र के अकोला में मिली। यहां से उसे रेस्क्यू कर इंदौर लाया गया। उसने बयान में सोहेल के साथ मर्जी से जाने की बात कबूली है।
पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती
लड़की ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान सोहेल उसे रास्ते में मिलता था। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती हो गई थी। बाद में युवती उससे मिलने-जुलने लगी। उसने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। लेकिन उसने अपना नाम शानू बताया था। बाद में लड़की लॉ की पढ़ाई करने लगी। कुछ दिन बाद सोहेल ने उससे प्यार का इजहार कर शादी का प्रस्ताव रखा और अपने साथ रिश्तेदार महिला के यहां खंडवा ले गया। करीब 15 दिन वहां रहने के बाद वह उसे अकोला लेकर आ गया।
मां को लगी जानकारी तो मोबाइल तोड़ा
सोहेल के बारे में लड़की की मां को जानकारी लग गई थी। इस पर मां ने बेटी का मोबाइल तोड़ दिया था। अगले ही दिन युवती सोहेल के साथ चली गई। दोनों ने अकोला की कोर्ट में शादी के लिए अर्जी भी लगाई थी। लड़की जिस नंबर से मां से बात कर रही थी, उसके बारे में पुलिस ने जानकारी निकाली तो वह सोहेल का निकला। इधर पुलिस का दबाव बढ़ने पर सोहेल उक्त मोबाइल के साथ युवती को अकोला में थाने के बाहर छोड़ गया।
समाज के लोगों ने रखा था इनाम,आरोपी की जानकारी नहीं
ब्राह्मण समाज के लोगों ने आरोपी सोहेल को लेकर इनाम की घोषणा की थी। कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से भी बात की गई थी। इस पर पुलिस हरकत में आई। यहां से युवती की कॉल डिटेल निकाली और उस तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 17 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 20 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले