इंदौर द्वारकापुरी पुलिस ने व्यापारी के साथ प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों द्वारा प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री करा कर उसे बेच दिया था।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी महेश राठी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहम्मद हुसैन और हुसैन अली दोनों पिता-पुत्र है इनके द्वारा विदुर नगर में एक प्लॉट विक्रय किया गया था जिसकी फर्जी रजिस्ट्री बताकर पिता पुत्र ने ₹6 लाख रुपये से अधिक ले लिए जब रजिस्ट्री फर्जी निकली तो फरियादी ने अपने रुपए वापस मांगे लगातार आरोपियों द्वारा टालमटोल किया गया उसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से और भी मामलों में पूछताछ कर रही है
