थाना इन्दरगंज पुलिस ने दिन दहाड़े दम्पति के साथ हुई सनसनीखेज लूट की घटना का 12 घण्टे के अन्दर किया पर्दाफाश
पुलिस ने लूट के दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका भी किया बरामदपकड़े गये दोनों आरोपियों के विरूद्व शहर के विभिन्न थानों में गंभीर किस्म के एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्व हैं। ग्वालियर।
- पुलिस ने लूट के दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका भी किया बरामद
- पकड़े गये दोनों आरोपियों के विरूद्व शहर के विभिन्न थानों में गंभीर किस्म के एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्व हैं।
ग्वालियर। 09.05.2022। दिनांक 08.05.2022 को सराफा बाजार से खरीदारी कर एक्टिवा से लौट रहे दम्पत्ति के साथ दिन दहाड़े लूट की घटना घटित हुई। उक्त लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे को पुलिस की टीम बनाकर उक्त लूट की घटना कारित करने वाले आरोपियों की पतारसी कर लूटा गया शतप्रतिशत माल मशरूका बरामद करने के निर्देश दिये। अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) के निर्देश पर उक्त लुटेरों को पकड़ने के लिये पुलिस की तीन टीमें बनाई गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक अनिल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस टीमों को लूट के आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज को भी देखा गया तथा जांच के दौरान आये तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त दिनदहाड़े लूट की घटना कारित करने वाले बदमाशों के हुलिया से मिलता जुलता एक बदमाश जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज का रहने वाला है और कुछ ही समय पूर्व जेल से छूटा है। उक्त सूचना के आधार पर बदमाश के घर पर पुलिस टीम द्वारा दबिस दी गई तो वह नशे की हालत में मिला तथा उसके चोट भी लगी हुई थी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त लूट की घटना उसने अपने एक अन्य साथी के साथ की गई है तथा चोट के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि घर वापस आते समय शराब के नशे में स्कूटी रोड पर फिसल जाने से गिरने के कारण चोट लग गई थी। विस्तृत पूछताछ में उसने बताया कि लूट करने के बाद हम लोग उरवाई गेट पहुंचे जहां हमने लूटे गये पर्स को खेलकर देखा तो उसमें मोबाइल तथा सोने चांदी के आभूषण मिले, पर्स से सामान निकालकर खाली पर्स को हमने संतकृपाल सिंह आश्रम के पास एक प्लाट में फैक दिया था। उसके बाद हम दोनों ने बहोड़ापुर पर शराब पीकर स्कूटी से अपने घर की तरफ निकल गये थे। लूटा गया सारा सामान ठिकाने लगाने के लिये मैने अपने पास रख लिया था और स्कूटी मेरा साथी अपने साथ ले गया था। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लुटेरे से लूटे गये सोने चांदी के आभूषण जप्त किये गये तथा पकड़े गये लुटेरे की निशादेही पर उसके एक अन्य साथी को भी दबिस देकर पकड़ा गया, जिससे लूट की घटना में प्रयुक्त स्कूटी, एक मोबाइल जप्त कर उसकी निशादेही पर लूटा गया खाली पर्स संतकृपाल सिंह आश्रम के पास स्थित प्लाट से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों शातिर आरोपियों से शहर में हुई अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि पकड़े गये दोनों आरोपियों के विरूद्व शहर के विभिन्न थानों में गंभीर किस्म के एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्व हैं।
ज्ञात हो कि दिनांक 08.05.2022 को फरियादिया मधु वर्मा ने थाने इन्दरगंज रिपोर्ट की थी कि वह अपने पति के साथ सराफा बाजार स्थित अग्रवाल ज्वैलर्स से जेवर खरीदकर अपने काले रंग के पर्स में रख कर वहां से अपने घर के लिये एक्टिवा से अपने पति के साथ निकली थी। पर्स को मैने अने हाथ में पकड़ रखा था। जैसे ही हम लोग होटल क्लार्क इन स्वीट्स के सामने पहुंचे तो पीछे से स्कूटी पर सवार दो अज्ञात लड़के आ रहे थे उनमें से पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारकर चलती गाड़ी से मेरा पर्स छीनकर भाग गये, जिसमें एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी बाली, एक पुराना इस्तेमाली मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा एक जोड़ी चांदी के बिछिया एवं एक एमआई कम्पनी का मोबाइल फोन कुल कीमती 96 हजार रूपये का था। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना इन्दरगंज में अज्ञात दो लुटेरों के खिलाफ अप0क्र0 257/22 धारा 392 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूका: एक मोबाइल एवं एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी बाली, एक पुराना इस्तेमाली मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा एक जोड़ी चांदी के बिछिया कुल कीमती 96 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक अनिल सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक अलोक परिहार, उप निरीक्षक घर्मेश दांगी, दिनेश सिंह, सउनि नरेन्द्र सिंह भदौरिया, विजय राजपूत, राजकुमार राजावत, प्र.आर. राजेश तोमर, जितेन्द्र कुमार, घनश्याम जाट, हेमन्त, राजकुमार राठौर, आर0 सोनू गुर्जर, विद्याचरण शर्मा, नवीन पाराशर, सौरभ शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, भुवनेश्वर जादौन, अर्जुन सिकरवार, धर्मेन्द्र सिकरवर, लोकेन्द्र तोमर, अनूप जाट, आर. चालक बृजेश शाक्य की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले