आज डेनमार्क जाएंगे PM मोदी:राउंडटेबल मीटिंग के बाद इंडो-नॉर्डिक समिट में भाग लेंगे, प्रवासी भारतीयों को भी करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के दूसरे दिन यानी आज डेनमार्क पहुंचेंगे। यहां पर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ मीटिंग करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के दूसरे दिन यानी आज डेनमार्क पहुंचेंगे। यहां पर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ मीटिंग करेंगे। ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और द्विपक्षीय संबंध इस बैठक के प्रमुख मुद्दे रहेंगे। इसके साथ ही भारत-डेनमार्क राउंडटेबल मीटिंग में हिस्सा लेंगे और डेनमार्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रेस रिलीज जारी कर पीएम ने डेनमार्क दौरे के बारे में विस्तार जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ मीटिंग के अलावा पीएम मोदी दूसरे इंडो-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में डेनमार्क के अलावा फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं।
समिट में आर्थिक सुधार और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर फोकस
इस इंडो-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी और आर्कटिक क्षेत्र में भारत-नॉर्डिक सहयोग जैसे विषयों फोकस किया जाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के स्टेटहेड से भी मुलाकात करेंगे।
नॉर्डिक देश भारत के लिए सस्टेनेबिलिटी, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटलीकरण और इनोवेशन में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। पीएम मोदी डेनमार्क की 3 और 4 मई की विजिट के बाद लौटते वक्त फ्रांस भी जाएंगे। यहां पर वो पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दोबारा जीत की बधाई देंगे।
भारत-जर्मनी के बीच ग्रीन एनर्जी पर अहम समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते रोज जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मिले। इसके बाद दोनों नेता डेलिगेशन लेवल मीटिंग में शामिल हुए। इसमें भारत-जर्मनी के बीच ग्रीन एनर्जी पर अहम समझौता हुआ। पीएम मोदी ने कहा- भारत और जर्मनी मिलकर ग्रीन हाइड्रोजन टास्क फोर्स का गठन करेंगे।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के बीच सतत विकास को लेकर एग्रीमेंट हुआ है, जिसके तहत भारत को साल 2030 तक क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए 10.5 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता मिलेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 3 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले