देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

ग्वालियर पुलिस ने कार में मोबाइल व लेपटॉप पर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को किया गिरफ्तार

? थाना थाटीपुर क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों कार में मोबाइल व लेपटाप पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे।

Abhishek Raghuvanshi1 मई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

? थाना थाटीपुर क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों कार में मोबाइल व लेपटाप पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे।
? पुलिस टीम को 02 मोबाइल, एक लेपटॉप तथा 80 हजार रूपये नगद तथा एक स्कार्पियो कार कुल मशरूका 08 लाख 10 हजार का जप्त किया गया।
? सटोरियों द्वारा एजेंट.99हब एवं सुपर.99हब.इन वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता था।

ग्वालियर 01.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को जरिए दिनांक 30.04.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्र स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी में मोबाइल व लेपटाप पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की टीम की संयुक्त टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान भूतेश्वर मंदिर के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को भूतेश्वर मंदिर के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी में मोबाइल व लेपटाप पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखे, पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर उनके मोबाइल में एजेंट.99हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग आईपीएल का सट्टा खिला रहे थे। लेपटाप को चैक करने पर उसमें सुपर.99हब.इन की वेबसाईट खुली मिली, जिस पर आईपीएल का सट्टा लगाया जा रहा था। दोनों सटोरियों की तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस टीम को एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल, एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल, एक एचपी कम्पनी का लेपटाप तथा एक सफेद रंग की स्कार्पियों कार एवं 80 हजार रूपये नगद जप्त किये गये। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से मिले मोबाइल व लेपटाप में लाखों का हिसाब-किताव भी मिला है। उक्त दोनों पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप.क्र. 286/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

बरामद मशरूका:- एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल, एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल, एक एचपी कम्पनी का लेपटाप तथा एक सफेद रंग की स्कार्पियों कार एवं 80 हजार रूपये नगद कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 08 लाख 10 हजार रूपयेे।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी क्राईम ब्रांच टीम- म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, प्र.आर. संजय जादौन, भगवती सोलंकी, आर. नरवीर राणा, जैनेन्द्र गुर्जर, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, प्रदीप यादव तथा थाना थाटीपुर टीम:-उनि संजेश भदौरिया, प्र.आर. मुकेश सिंह चौहान, आर. आकाश तोमर, रंजीत गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 19 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑