इंदौर रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक बार फिर नाबालिक युवती के साथ घर में घुसकर बदमाशों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया फरियादी की शिकायत के बाद में पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है आरोपी को भी गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की गई है।
दरअसल इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक इरफान नामक युवक द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है युवक उसके घर के अंदर तक पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद पुलिस ने नाबालिक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि आरोपी पर पूर्व में भी अपराध दर्ज है।
गौरतलब है कि दोनों परिवारों के बीच में पूर्व में भी विवाद हुआ था लेकिन समझाइश के बाद विवाद खत्म हो गया था। लेकिन आरोपी ने मौका पाकर उसी परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
