सोमवार को नगर निगम की रिमूवल टीम ने खजूरी बाजार स्थित 16 दुकानों को हटाने की कार्रवाई की।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कृष्णपुरा छत्री से बड़ा गणपति तक सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य कार्य किए जा रहे है। इसी को लेकर बचे हुए बाधक निर्माणों को नगर निगम की रिमूवल टीम द्वारा हटाया जा रहा है सोमवार को निगम की टीम ने खजूरी बाजार स्थित 16 दुकानों को हटाने की कार्रवाई की।
नगर निगम उपायुक्त लता अग्रवाल के अनुसार इन 16 दुकानों को लेकर मकान मालिक और किराएदार का विवाद चल रहा था लगातार नोटिस दिए जाने के बाद भी इसे खाली नहीं किया गया था जिसके बाद निगम की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाया गया।
नगर निगम उपायुक्त के अनुसार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे विकास कार्य में को तय समय में पूरा करने का निगमायुक्त ने निर्देश दिया है जिसको लेकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

