तंबाकू ऐड के लिए अक्षय ने माफी मांगी:एक्टर ने कहा- इससे मिला पैसा नेक काम में लगाऊंगा, फैंस के रिस्पॉन्स ने झकझोर दिया
बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार को अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा था। अब अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस ऐड के लिए माफी मांगी है।
बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार को अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा था। अब अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस ऐड के लिए माफी मांगी है। बॉलीवुड सुपर स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक माफीनामा पोस्ट किया है।
मैं तंबाकू का समर्थन नहीं करता
अक्षय कुमार ने माफीनामे में लिखा- मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। बीते कुछ दिनों में आप के रिस्पॉन्स ने मुझे झकझोर दिया। मैं तंबाकू का समर्थन नहीं करता। आप सभी ने जिस तरह विमल इलायची के साथ मेरे जुड़ाव पर अपनी भावनाएं जाहिर की मैं उनका सम्मान करता हूं।
खिलाड़ी कुमार ने आगे लिखा- मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं। मैंने इस विज्ञापन से मिलने वाली सारी रकम को किसी नेक काम में लगाने का फैसला किया है। कानूनी वजहों से इस विज्ञापन को तय वक्त तक प्रसारित करने का कॉन्ट्रैक्ट है। हालांकि मैं आगे से सावधान रहने का वादा करता हूं।
तंबाकू विज्ञापन को सिद्धांतों के खिलाफ बता चुके हैं
अक्षय ने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि गुटखा कंपनियां उन्हें करोड़ों के ऑफर देती हैं, लेकिन वे उन्हें स्वीकार नहीं करते। अक्षय कई मौकों पर तंबाकू विज्ञापन को अपने सिद्धांतों के खिलाफ बता चुके हैं। इसलिए उन्हें और ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ रहा था।
अल्लू अर्जुन ने ठुकराया था करोड़ों का ऑफर
बॉलीवुड एक्टर से इतर साउथ से सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने एक तंबाकू कंपनी के विज्ञापन का ऑफर ठुकरा दिया था। इसे लेकर उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अल्लू को करोड़ों रुपए का ऑफर दिया था। अल्लू अपने फैंस के बीच किसी भी गलत चीज को प्रमोट नहीं करना चाहते।
पान मसाला का ऐड करने पर ट्रोल हुए थे बिग बी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी एक पान मसाला को प्रमोट करते थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब ट्रोलिंग हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने बर्थडे पर ऐड छोड़ने का ऐलान किया था। उनकी तरफ से कहा गया था, ‘जब अमिताभ बच्चन इस ब्रांड से जुड़े थे, तब उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है। अमिताभ ने ब्रांड के साथ अनुबंध खत्म कर दिया है और प्रमोशन फीस भी लौटा दी है।’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 23 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 61 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 411 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 483 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 643 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 787 दिन पहले

