11 अप्रैल से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण के जन्मोत्सव पर खूब झूमे भक्त
इन्दौर (15अप्रैल 2022)। सांदिपनी धाम लार्ड शिवा स्कूल परिसर, कुशवाह नगर में 11 अप्रैल से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान भक्त काफी देर तक नाचते-गाते रहे।
इन्दौर (15अप्रैल 2022)। सांदिपनी धाम लार्ड शिवा स्कूल परिसर, कुशवाह नगर में 11 अप्रैल से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान भक्त काफी देर तक नाचते-गाते रहे। जन्म प्रसंग के दौरान जैसे ही मथुरा की जेल में भगवान का जन्म हुआ वैसे ही माता देवकी और पिता वासुदेव की बेढिय़ा खुल गई और सारे द्वारपाल सो गए। नन्हे बालक को कंस से बचाने के लिए वासुदेव टोकरी में रखकर भगवान कृष्ण को गोकुल ले गए। भगवान के चरण छूने के लिए यमुना भी उफान पर आ गई। बादलों की गरज और बारिश के बीच शेष नाग ने अपने फन से भगवान को छांया दी। पूरे प्रसंग में कथा पांडाल एक तरह से मथुरा और गोकुलधाम जैसा हो गया।
संस्था सहयोग के अध्यक्ष आकाश पटेल, संयोजक अजय कुशवाह और सहसंयोजक विजय दुबे ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन उज्जैन के चारधाम मंदिर के श्री 1008 महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद गिरीज महाराज के मुखाग्रबिन्द से 11 अप्रैल से कुशवाह नगर में संगीतमय भागवत कथा सुनाई जा रही है। संस्था सहयोग द्वारा यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। कल भगवान कृष्ण का जन्म प्रसंग महाराज ने सुनाया। इस दौरान पूरे पांडाल में भगवान के जन्मोत्सव का ऐसा नजारा था, जो देखते ही बन रहा था। मथुरा में मामा कंस की जेल में जन्म के बाद नन्हे बालक को बचाने के लिए वासुदेव उन्हें गोकुल ले गए और यहां से उसी दिन जन्मी कन्या को वापस जेल में ले आए। जिसे कंस ने मारना चाहा, लेकिन कन्या हाथ से छूट गई और आकाश में जाकर भविष्यवाणी करने लगी कि तेरा काल तो धरती पर जन्म ले चुका है और अब तु नहीं बचेगा। भगवान के जन्मोत्सव के दौरान पांडाल में भक्त घंटों तक झूमते-गाते हुए बधाई गीत गाते रहे। फूलों की वर्षा भी यहां होती रही। सभी एक-दूसरे को भगवान कृष्ण के जन्म की बधाईयां देते रहे।
आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा नगर उपाध्यक्ष अशोक चौहान (चांदू), विनय कुशवाह, नरेन्द्र बौरासी, कांग्रेस नेता राजा कुशवाह सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले