खरगोन दंगे: शिवम का जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष जारी, बहन की शादी टली
खरगोन. रामनवमी के दिन हुए उपद्रव में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शिवम पिता पुरुषोत्तम शुक्ला (16) चार दिन से इंदौर के सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती है। जिसका जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष जारी है।

खरगोन. रामनवमी के दिन हुए उपद्रव में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शिवम पिता पुरुषोत्तम शुक्ला (16) चार दिन से इंदौर के सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती है। जिसका जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष जारी है। सिर में गंभीर चोट लगी है। इसलिए उसे अभी तक होश नहीं आया। 17 अप्रैल को बहन कृतिका शुक्ला की शादी होना है। जिसकी बरात गुजरात से आना थी। लेकिन घटना के बाद दोनों परिवार ने शादी को टालने का निर्णय लिया है। शिवम मूल रूप से निसरपुर (धार) का रहने वाला है। खरगोन के दांगी मोहल्ला में मामा सुरेंद्र जोशी के यहां रहकर पोलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा कर रहा। रविवार को शिवम, मामा का लड़का मंथन जोशी और मोहल्ले के कुछ दोस्तों के साथ रात 8 बजे सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसी दौरान गोली चलने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल और फिर इंदौर भेजा गया। इस घटना से परिवार सहित मोहल्लेवासी अभी तक खौफजदा है। संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने बताया कि घायल शिवम की हालत में पहले से सुधार है। उसे वेंटीलेटर से हटाया गया है। कल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
जनप्रतिनिधि और प्रशासन की उपेक्षा
दंगों के दौरान गोली लगने की बड़ी घटना परिवार के साथ होने के बावजूद अभी तक किसी ने सुध नहीं ली। बुधवार को कलेक्टर ने कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, किंतु वह जोशी परिवार से मुलाकात के लिए पहुंची और ना ही जनप्रतिनिधियोंं ने कोई सुध ली। जबकि मोहल्ले से कुछ दूरी पर विधायक रवि जोशी का निवास है, किंतु वह भी मुलाकात के लिए नहीं पहुंचे।
सामाजिक संगठनों ने की मदद
शिवम के स्वास्थ्य को लेकर हर कोई चिंतित और परश्ेाान है। जिसकी मदद के लिए कई संगठन आगे आए है। सकल हिंदू समाज द्वारा करीब साढ़े तीन लाख रुपए की राशि इकट्टा की है। जो परिवार तक पहुंचा दी गई है। रिश्तेदार जितेश जोशी ने बताया कि मंगलवार को सीएम हाउस से फोन कर तबीयत को लेकर जानकारी ली गई। इलाज में खर्च के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 6 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले