
इंदौर के मंदिरों में धूमधाम से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा बाबा बाल हनुमान सेवा समिति के निखिल सोनी ने बताया कि कोरोना की वजह से पिछले दो साल से हनुमान जयंती बड़े ही सादगी से मनाई गई। इस बार 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी
श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में शिव दुर्गा मंदिर वृंदावन कॉलोनी में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत आज शुक्रवार से हो चुकी है जो कल तक निरंतर चलेगी अखंड रामायण पाठ के साथ-साथ हनुमान जी को 56 भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में शनिवार शाम 7:00 बजे से महा आरती प्रारंभ होगी महा आरती के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन बाबा बाल हनुमान सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है
