इंदौर में थाना परिसर में लगी आग, 50 दोपहिया वाहनों सहित माफिया से जब्त लाखों की कारें खाक
दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू। थाना भवन के पीछे ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। संभवतः शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से आग लगी है। लसूड़िया थाना परिसर में बुधवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया।
दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू। थाना भवन के पीछे ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। संभवतः शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से आग लगी है।
लसूड़िया थाना परिसर में बुधवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। अग्निकांड में लाखों रुपये की लक्जरी कारें व बाइक जलकर खाक हो गईं। ये कारें शराब और भूमाफियाओं से जब्त की गई थीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया लेकिन गाड़ियां जल गई हैं। पुलिस ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब डेढ़ बजे की है। लसूड़िया थाना के पीछे परिसर में पुलिस जब्ती के वाहन रखती है। पुलिसकर्मी जब गश्त-रवानगी और लिखा पढ़ी में व्यस्त थे तभी आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जवानों और अधिकारियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग बढ़ गई और करीब 50 दोपहिया वाहन जल कर खाक हो गए। कुछ देर बाद दमकलकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर समय पर काबू पा लिया गया वरना थाना भी चपेट में आ सकता था। पुलिस के मुताबिक, थाना भवन के पीछे ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। संभवतः शार्ट सर्किट होने के कारण निकली चिंगारी से आग लगी है।
भूमाफिया की मर्सिडीज-फॉर्च्यूनर कार जलकर खाक – टीआइ संतोष दूधी ने बुधवार को ही कुछ वाहन अलग-अलग कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू करवाई थी। इसलिए यहां कुछ गाड़ियां अलग हो चुकी थीं। फिर भी करीब 50 बाइक व दो कारें जल गई। एक कार (मर्सिडीज) तो भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा की बताई जा रही है। चंपू को पुलिस ने फीनिक्स देवकॉन जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था, तब कार जब्त हुई थी। आग में एक फॉर्च्यूनर भी जली है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
गश्त के लिए रवाना हो रहे थे पुलिसकर्मी – घटना के वक्त थाने में स्टाफ कम था। कुछ पुलिसकर्मी गश्त पर रवाना हो गए थे और कुछ रवाना हो रहे थे। आग की जैसे ही जानकारी लगी, गश्त पर गए पुलिसकर्मी लौट आए

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले