कल्याण में की हत्या, फिर शव के साथ की 600 किमी यात्रा, इंदौर में लाकर जलाया
मामला ट्राली बैग में मिले अधजले शव का, 60 साल की पत्नी ही निकली कातिल, इंदौर में सुनसान स्थान देखकर बेटी-दामाद की सहायता से जलाया। निहालपुर मुंडी में ट्राली बैग में मिले शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
मामला ट्राली बैग में मिले अधजले शव का, 60 साल की पत्नी ही निकली कातिल, इंदौर में सुनसान स्थान देखकर बेटी-दामाद की सहायता से जलाया।
निहालपुर मुंडी में ट्राली बैग में मिले शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने कल्याण जिला ठाणे से एक महिला, उसकी बेटी और दामाद को हिरासत में लिया है। महिला ही मास्टरमाइंड है, जिसने पति की हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए 600 किमी का सफर तय किया और बेटी व दामाद की मदद से जला कर फरार हो गई।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने रविवार सुबह निहालपुर मुंडी (गौरव कोल्ड स्टोरेज के सामने) स्थित तिलक सिंह मुकाती के खेत से ट्राली बैग से अधजला शव बरामद किया था। पुलिस ने बुधवार रात इस मामले का खुलासा करते हुए कल्याण से 60 साल की राजकुमारी मिश्रा और उसके दामाद उमेश शुक्ला, बेटी नम्रता शुक्ला को हिरासत में लिया है। पूछताछ में राजकुमारी ने बताया कि शव उसके पति संपतलाल मिश्रा का है। उसने पति के सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद राजकुमारी ने ही शव को ट्राली बैग में पैक किया और उमेश की कार की डिक्की में जमाकर रख दिया। वह बेटी नम्रता के साथ 600 किमी दूर इंदौर आई और सुनसान जगह देख कर आग लगा दी। जोन-1 के पुलिस उपायुक्त अमित तोलानी के अनुसार उमेश मुंबई में ही नामी मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। चेक पोस्ट पर पुलिस कार की जांच नहीं करे, इसलिए उसने बच्चों को भी बैठा लिया था।
टोल नाका, ढाबा और होटल से मिला कातिलों का सुराग – जोन-1 के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयवीरसिंह भदौरिया के अनुसार शव को देखने के बाद डाक्टर ने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 35 के आसपास हो सकती है, जबकि अब उसकी उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने टोल नाका, होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज निकाले तो एक कार नजर आई जो घटना स्थल के आसपास देखी गई थी। टोल नाकों से कड़ियां जोड़ीं और उमेश तक पहुंच गई। उसकी लोकेशन इंदौर में मिली तो इस बात की पुष्टि हो गई कि वह घटना स्थल पर मौजूद था। बुधवार को जैसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो प्रारंभिक पूछताछ में ही वह टूट गया।
धक्का देकर गिराया, बेहोशी की अवस्था में बैग में भरा – पुलिस ने राजकुमारी को हिरासत में लिया तो उसने कहा कि संपत (पति) अक्सर विवाद करता था। शनिवार को कहासुनी के बाद उसने धक्का दिया तो वह सिर के बल गिर गया। बेहोश होने पर अस्पताल नहीं ले जाते हुए उसने बैग में पैक कर दिया। नम्रता को पूरी घटना बताई और उमेश के साथ मिलकर शव कार में रख लिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भदौरिया के अनुसार राजकुमारी गुमराह कर रही है। उसने संपत के सिर पर वार कर हत्या की थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले