देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

SP ने सुनाई खरगोन में मुस्लिमों द्वारा दंगा भड़काने की कहानी, सुनकर रूह कांप गई ,मैंने तलवारबाज को पकड़ा तो किसी ने गोली मार दी, उसे कोई कवर दे रहा था

‘रामनवमी का जुलूस रविवार शाम करीब सवा पांच बजे तालाब चौक पहुंचा था। यहां एक पुलिस चौकी है। इसके ठीक सामने मस्जिद है। रामनवमी के जुलूस में शामिल झांकियां इस चौराहे पर कतार में खड़ी होती हैं।

Abhishek Raghuvanshi13 अप्रैल 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
'मैंने दंगाई से तलवार छीनने की कोशिश की, तो उसके साथी ने मार दी गोली', हिंसा में घायल खरगोन एसपी ने सुनाई उपद्रव की पूरी कहानी

‘रामनवमी का जुलूस रविवार शाम करीब सवा पांच बजे तालाब चौक पहुंचा था। यहां एक पुलिस चौकी है। इसके ठीक सामने मस्जिद है। रामनवमी के जुलूस में शामिल झांकियां इस चौराहे पर कतार में खड़ी होती हैं। शाम होते-होते लगभग सभी झांकियां आ गईं। डीजे बज रहा था। इस दौरान यहां करीब 12 से 15 हजार लोग थे।

मुख्य झांकी के नहीं पहुंचने से जुलूस शुरू होने में देर हो रही थी। मैंने समिति के पदाधिकारियों से बात करके झांकियों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना शुरू कर दिया, लेकिन इस बीच मस्जिद में अजान (नमाज) का समय हो गया। पीछे से बिना किसी वजह के कुछ लड़कों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हमने टियर गैस चलाकर 15 मिनट में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

इसके बाद जुलूस को धीरे-धीरे फिर आगे बढ़ाया, लेकिन भीड़ ज्यादा थी। हालांकि, तालाब चौक खाली हो गया था। इस बीच एक समुदाय के लोग इकट्‌ठा हो गए। जगह-जगह आगजनी शुरू हो गई। यह पूरा इलाका घनी बस्ती से घिरा है। कुछ मोहल्ले में हिंदू-मुस्लिम एक साथ रहते हैं। कुछ बस्तियां मुस्लिम बहुल हैं। कुछ बस्तियां तो इतनी तंग हैं कि चार पहिया वाहन अंदर नहीं जा सकता। इसके बावजूद पुलिस वाले दौड़-दौड़कर गलियों के अंदर गए। जिन घरों में आग लगी थी, वहां से लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

मैं तालाब चौक इलाके में ही था। इस बीच खबर आई कि संजय नगर में दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए हैं, जबकि पुलिस बल बहुत कम है। यह सुनते ही मैं अपने गनमैन, ड्राइवर और तीन-चार आरक्षकों के साथ संजय नगर पहुंच गया। मैंने देखा कि दोनों पक्ष आमने-सामने थे। स्थिति ज्यादा तनावपूर्ण दिख रही थी। हमने दोनों तरफ की भीड़ को हटाने के लिए टियर गैस के कई गोले फेंके। भीड़ थोड़ा पीछे हट गई थी।

हमने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन उस समय तक इस इलाके में भी आगजनी ज्यादा हो चुकी है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। डर के कारण फायर ब्रिगेड का क्लीनर मौके से भाग गया था। आग को काबू करने के लिए हमने फायर ब्रिगेड को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सामने भीड़ थी।

खरगोन SP सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि दंगे वाली जगह पर एक पक्ष ने घरों में आग लगाई थी। तंग गलियां होने के बावजूद पुलिस वाले वहां पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला।

शाम सवा सात बज चुके थे। अंधेरा हो गया था। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर हिंदुओं की तरफ दौड़ गया। बीच में हम 12-15 पुलिस वाले थे। वह पुलिस को बायपास कर जाने लगा तो उसे पकड़ लिया गया, लेकिन वह छूटकर फिर भागने लगा। तब मैं उसे पकड़ने भागा। शायद उसको कोई कवर दे रहा था, उसने मुझ पर फायर कर दिया। मेरे पैर में गोली लगी। पहले तो मुझे लगा कि पत्थर लगा है। चलने में दिक्कत आई, तो मैं किनारे खड़ा हो गया।

ब्लीडिंग ज्यादा हो गई थी। पैर खून से लथपथ हो गया था। मेरा गनमैन समझ गया कि गोली लगी है। मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया था कि गोली लगी है। चिल्लाना इसलिए जरूरी था, क्योंकि हर गली में भीड़ जमा थी। अनुमान से एक तरफ 300 से 400 लोग और दूसरी तरफ 400 से 600 लोग थे, जो तंग गलियों में भरे पड़े थे। इस बीच फोर्स आ गई। मेरे गनमैन को पत्थर लगे थे। उसके सिर से खून बह रहा था। इसके बावजूद वह मुझे गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 19 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 20 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 6 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
सामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 9 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 9 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
↑