इंदौर एमआईजी थाना क्षेत्र में महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने लोन दिलाने का वादा कर दस हजार रुपये भी लिए आरोपी ने ना तो लोन दिलाया वहीं आरोपी महिला का मंगलसूत्र भी ले कर फरार हो गया महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है।
दरअसल इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला ज्योति पिता सुरेश बारोट महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई रंजीत उर्फ जीतू द्वारा लोन दिलाने का वादा किया गया था जिसके एवज में उसने ₹10000 लिए थे वही महिला की बहन का मंगलसूत्र भी ले लिया था अभी से आरोपी रंजीत उर्फ जीतू द्वारा महिला को टालता रहा वही महिला को अब तक लोन भी नहीं दिलाया वहीं खुद को ठगा महसूस होने के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ एमआईजी थाने पर मामला दर्ज कराया है महिला की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
