इंदौर शहर में नौकरी के नाम पर लगातार धोखाधड़ी बढ़ती जा रही है ऐसा ही मामला इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में सामने आया जहां महिला को नौकरी देने का झांसा देकर महिला से हजारों रुपए ठग लिये,,
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली महिला फरियादी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसके द्वारा ऑनलाइन जॉब सर्च की जा रही थी उसी दौरान महिला द्वारा खुद को स्टार कंपनी के डायरेक्टर बताकर महिला को अपने झांसे में लिया और नौकरी देने के नाम पर ₹10000 अकाउंट में डलवा लिए कुछ दिन फरियादी महिला से काम भी कराया और उसे बोनस देने का वादा भी किया लेकिन अब तक महिला को ना तो उसका पेमेंट किया गया ना ही बोनस दिया गया वही महिला से और भी रुपए अकाउंट में जमा करवा लिए गए अब फिलहाल फरियादी महिला ने खुद को ठगा महसूस होने के बाद पुलिस की शरण ली है फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
