देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर की नवभारत सहकारी संस्था में दो हजार सदस्य फर्जी, भूमाफिया के कब्जे के बाद हुआ घपला

वर्ष 2003-04 की आडिट रिपोर्ट में थे 2190 सदस्य, बाद में हो गए चार हजार, पीड़ित सदस्यों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग।

Abhishek Raghuvanshi6 अप्रैल 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

वर्ष 2003-04 की आडिट रिपोर्ट में थे 2190 सदस्य, बाद में हो गए चार हजार, पीड़ित सदस्यों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग।

नवभारत गृह निर्माण सहकारी संस्था में वैसे तो लगभग चार हजार सदस्य हैं, लेकिन इसमें से दो हजार फर्जी सदस्य बताए जा रहे हैं। वर्ष 2003-04 के बाद जब संस्था में भूमाफिया से जुड़े लोगों का प्रवेश हुआ तो इसमें सदस्यता से लेकर जमीन के काफी घपले हुए। भूमाफिया से जुड़े पदाधिकारियों ने वर्ष 2005-06 में कई फर्जी सदस्य बना डाले। बताया जाता है कि ऐसे कई सदस्य नंदानगर, सर्वहारा नगर और जनता क्वार्टर के हैं। इनमें कुछ सदस्य तो ऐसे बना लिए हैं जो एक ही गली के हैं। ऐसा लगता है कि नगर निगम या विधानसभा की मतदाता सूची उठाकर लाइन से सदस्य बनाए गए हैं।

संस्था के नियमों के तहत इसमें सदस्यों की अधिकतम 1600 सदस्य होना थी, लेकिन पदाधिकारियों ने नियमों को ताक में रखकर लगभग चार हजार सदस्य बना लिए। नवभारत गृह निर्माण सहकारी संस्था संघर्ष समिति ने इस संबंध में संभागायुक्त डा. पवन शर्मा और अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर को भी शिकायत की है। पीड़ित सदस्य अशोक पाटोदी, उमेश नीमा, देवेंद्र जैन और मांगीलाल जैन शिकायत में बताया कि संस्था की वर्ष 2003-04 की आडिट रिपोर्ट के अनुसार 2190 सदस्य ही थे। बाद में संस्था पर भूमाफिया बाबी छाबड़ा का एकाधिकार हो गया। भूमाफिया के कहने पर चिराग शाह और उसके साथियों ने दो हजार नए सदस्य बना दिए। इससे पुराने और वरिष्ठ सदस्यों का अहित हुआ। संस्था के पूर्व संचालक मंडल ने संस्था की आवासीय भूमि को गैर आवासीय दर्शाकर इसे बेच दिया। पीड़ित सदस्यों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसी जमीन को चिन्हित कर उनकी रजिस्ट्री निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए।

मतदाता सूची में फर्जी नाम आए तो वर्ष 2017 में ठप हो गई थी चुनाव की प्रक्रिया – नवभारत संस्था में भूमाफिया के कब्जे, जमीन के घोटाले और सहकारिता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण वर्ष 2017 में तत्कालीन कलेक्टर पी नरहरि ने प्रशासन की निगरानी में संस्था के चुनाव कराने की तैयारी की थी। तब किसी सहकारिता अधिकारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने के बजाय तत्कालीन एसडीएम शालिनी श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तौर पर एसडीएम को पहले संस्था की मतदाता सूची के शुद्धीकरण का काम सौंपा गया। पर संस्था में बड़े पैमाने पर फर्जी सदस्यों की मौजूदगी को देखते हुए एसडीएम शालिनी ने चुनाव से खुद ही हट गईं। इसके बाद यह प्रक्रिया जहां की तहां ठप हो गई

फर्जी सदस्यों की शिकायत हुई है – नवभारत गृह निर्माण सहकारी संस्था के प्रशासन जगदीश जलोदिया का कहना है कि यह सही है कि नवभारत गृह निर्माण सहकारी संस्था में तय सीमा से अधिक सदस्य बना लिए गए हैं। फर्जी सदस्यों को लेकर शिकायत भी हुई है, लेकिन सदस्यों को बाहर निकालने का अधिकार मुझे नहीं है। संस्था का चुना हुआ संचालक मंडल ही यह काम कर सकता है। फर्जी सदस्यों और चुनाव के संबंध में मध्यप्रदेश सहकारी चुनाव प्राधिकारी से हम मार्गदर्शन मांगने जा रहे हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑