देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

ग्वालियर में बैंक एटीएम काटकर लगभग 45 लाख की चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश

? एटीएम काटने वाली गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने लिया हिरासत में। ? गैंग के सदस्यों ने ग्वालियर शहर में हुई तीन एटीएम काटने की घटना करना स्वीकार किया।

Abhishek Raghuvanshi2 अप्रैल 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • ? एटीएम काटने वाली गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने लिया हिरासत में।
  • ? गैंग के सदस्यों ने ग्वालियर शहर में हुई तीन एटीएम काटने की घटना करना स्वीकार किया।
  • ? गैंग के पास से पुलिस ने एटीएम काटने के औजार व गैस सिलेण्डर एवं स्प्रे आदि किये जप्त।
  • ? पकड़े गये बदमाश नूह मेवात व पलवल (हरियाणा) के रहने वाले हैं।
  • ? इनकी गैंग का एक साथी ग्वालियर-मुरैना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है, जो वर्तमान में जेल में निरूद्व है।

ग्वालियर पुलिस ने एटीएम काटने वाली शातिर गैंग को जबलपुर-पन्ना बारदात करने जाते समय जौरासी से किया गिरफ्तार l

विगत दिनों ग्वालियर शहर में हुई एटीएम काटकर पैसे निकालने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अनिल शर्मा,भापुसे द्वारा ग्वालियर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को उक्त एटीएम काटने वाली गैंग की पतारसी करते हुए संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में ग्वालियर पुलिस द्वारा घटना दिनांक से ही एटीएम काटकर रूपये ले जाने वाले बदमाशों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 31.03.2022 को वरिष्ठ अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को जरिए मुखबिर पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि ग्वालियर में एटीएम काटकर चोरी करने वाली गैंग पन्ना एवं जबलपुर में बारदात करने वाले हैं। उक्त सूचना पर से एसएसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर एटीएम काटने वाली गैंग को पकड़वाने हेतु निर्देश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर से समन्वय स्थापित करते हुए क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर, श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार तथा सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की आधा दर्जन टीमों व थाना पड़ाव पुलिस की टीम को बदमाशों की घेराबंदी के लिये लगाया गया। पुलिस टीमों को घेराबंदी के दौरान जौरासी घाटी पर मुखबिर के बताये रंग की एक ब्रेजा कार आती दिखी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार में बैठे बदमाशों द्वारा कार को लेकर भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा कार को चारों ओर से घेरकर उसमें सवार चार बदमाशों को धरदबोचा। पकड़ी गई ब्रेजा कार से पुलिस टीम द्वारा चारों संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर उनसे शहर में हुई एटीएम काटने की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की तो उनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ग्वालियर शहर के तीन स्थानों पर एटीएम काटकर पैसे निकालने का बारदात को करना स्वीकार किया गया। पकड़े गये बदमाशों में से दो बदमाश नूह मेवात(हरियाणा) तथा दो पलवल(हरियाणा) के रहने वाले हैं। दो पकड़े गये बदमाशों की तलाशी लेने पर दो के पास से लोडेड कट्टे मय जिंदा राउण्ड के जप्त किये गये। कार की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को एक ऑक्सीजन सिलेण्डर, एक एलपीजी गैस सिलेण्डर, एक गैस कटर, मिर्ची स्प्रे, सीसीटीव्ही कैमरा को ब्लेक करने वाला स्प्रे, एटीम काटने वाले औजार, कार की फर्जी नेमप्लेट, 94 एटीम कार्ड मिले। हिरासत में लिये गये बदमाशों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह पन्ना व जबलपुर में बारदात करने के लिये एटीएम काटने के लिये सभी जरूरी सामान लेकर जा रहे थे। उक्त एटीएम चोर गैंग के चारों सदस्यों को पुलिस टीम द्वारा थाना पड़ाव के अपराध क्रमांक 93/22 धारा 457,380,427 भादवि में गिरफ्तार किया जाकर उनके द्वारा की गई एटीएम काटने की अन्य बारदातों, एटीएम काटकर चोरी किये गये रूपयों तथा उनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने बताया कि हम लोगों ने मिलकर ग्वालियर शहर के तीन स्थानों से एटीएम काटकर रूपये चुराने की घटना को अंजाम दिया था तथा पूछताछ में इनके साथ 2-3 अन्य साथियों द्वारा भी ग्वालियर में घटना घटित करने की बात सामने आई है। पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ में इन बदमाशों की गैंग में इनके और भी साथियों के होने की बात पता चली है। पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह एटीएम काटने से पूर्व सीसीटीव्ही कैमरों पर ब्लेक स्प्रे कर देते थे जिससे उनकी पहचान उजागर न हो पाये। बदमशों से की गई पूछताछ में यह बात भी संज्ञान में आई है कि पूर्व में ग्वालियर व मुरैना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा गया कुख्यात बदमाश भी इसी गैंग के साथ मिलकर एटीएम काटने का काम करता था, जो वर्तमान में जेल में निरूद्व है, ग्वालियर पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को भी रिमाण्ड पर लाकर एटीएम चोर गैंग व उसके अन्य साथियों के संबंध पूछताछ की जाएगी।
ज्ञात हो कि दिनांक 20.02.2022 को रात्रि में थाना ग्वालियर क्षेत्रान्तर्गत लोहामंडी, सेवा नगर रोड पर स्थित एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने बैल्डिंग मशीन से काटकर 13,99,700/- रूपये चोरी कर लिये थे। इसी प्रकार उक्त दिनांक को ही थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत सांई बाबा मंदिर के पास, सेवानगर रोड स्थित एटीएम को काटकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने 17,10,100/- रूपये चोरी कर लिये थे। ठीक इसी प्रकार थाना महाराजपुरा क्षेत्रान्तर्गत सिंधिया स्टेच्यू के पास स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के एटीएम को भी अज्ञात बदमाशों द्वारा काटा जाकर उसमें रखी 13,68000/- रूपये की राशि को चुरा लिया गया था। जिस पर से उक्त थानों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।

बरामद मशरूका:- एक ऑक्सीजन सिलेण्डर, एक एलपीजी गैस सिलेण्डर, एक गैस कटर, मिर्ची स्प्रे, सीसीटीव्ही कैमरा को ब्लेक करने वाले दो स्प्रे, एटीम काटने वाले औजार, कार की फर्जी नेमप्लेट, 94 एटीम कार्ड तथा अन्य सामान एवं एक ब्रेजा कार, दो देशी कट्टे मय जिंदा राउण्ड।
सराहनीय भूमिका:- उक्त एटीएम गैंग को पकड़ने में इंचार्ज थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक आर.बी.एस.विमल, थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना, क्राईम ब्रांच टीम- उनि नरेन्द्र सिसौदिया, नितिन छिल्लर, सतीश सिंह यादव, सउनि राजकुमार राजावत, प्र.आर. मनीष चौहान, घनश्याम जाट, जितेन्द्र तोमर, रामबाबू, भगवती सोलंकी, आरक्षक नवीन पाराशर, देववृत तोमर, नरवीर राणा, रामवीर सिंह, विद्याचरण शर्मा, लोकेन्द्र कुशवाह, राहुल यादव, अभिषेक तोमर, राघवेन्द्र भदौरिया, जितेन्द्र बरैया, रणवीर यादव, देवेश कुमार, योगेन्द्र तोमर थाना पड़ाव की टीम- उनि राजकुमार, मुकेश शर्मा, आरक्षक संजीव यादव, राहुल जाट की सराहनीय भूमिका रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑